BGMI Unban: 90 दिनों के लिए वापस आ रहा है BGMI! लेकिन सरकार ने रखी ये शर्ते

BGMI Unban: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) पर प्रतिबंध अस्थायी मंजूरी के बाद तीन महीने के लिए हटाए जाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2023 18:24 IST
ख़ास बातें
  • बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) पर प्रतिबंध तीन महीने के लिए हट सकता है
  • अनब्लॉक किए जाने के बाद भी सरकार गेम पर रखेगी नजर
  • खून के रंग में बदलाव और खेलने के समय पर लिमिट लगाने की शर्त

BGMI Unban: नए वर्जन में खून के रंग को डिफॉल्ट रूप से लाल से हरा किया जा सकता है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में जुलाई 2022 में भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। प्राइवेसी से जुड़ी चिंता के चलते भारत सरकार ने इस गेम को Google Play Store और Apple App Store से हटाए जाने का आदेश दिया। बैन के बाद से गेम डेवलपर Krafton इस प्रतिबंध को हटाने के लिए सरकार से लगातार बात-चीत कर रहा है और अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो BGMI पर लगा यह बैन कुछ शर्तों के साथ तीन महीनों के लिए हटाया जा सकता है।

News18 ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) पर प्रतिबंध अस्थायी मंजूरी के बाद तीन महीने के लिए हटाए जाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, गेम वापस रिलीज होने के बाद भी सरकार की निगरानी में रहेगा। एक टॉप लेवल के अधिकारी ने पब्लिकेशन को बताया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) जल्द ही ई-स्टोर्स से ऐप को अनब्लॉक करने का आदेश जारी करने वाला है।
Advertisement

इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय में सक्षम प्राधिकारी ने विश्लेषण और पुनर्मूल्यांकन के लिए BGMI को अनब्लॉक करने की सशर्त मंजूरी दे दी है। इस अवधि के दौरान, अधिकारी यह ऐप पर निगरानी रखेंगे और जांचेंगे कि यह अभी भी भारत के नियमों का उल्लंघन करता है या नहीं। अगर किसी भी प्रकार का उल्लंघन दोहराया जाता है, तो ऐप को कथित तौर पर फिर से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इससे पहले भी पब्लिकेशन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सरकार चाहती है कि Krafton BGMI के अनबैन से पहले उसमें कुछ बदलाव करें, जिनमें खेलने के समय में लिमिट लगाना और खून के रंग को लाल से हरे रंग में बदलना शामिल है।
Advertisement

यदि ऐसा होता है, तो रीलॉन्च के बाद प्लेयर्स BGMI को लगातार कई घंटों तक खेलने में असमर्थ होंगे। खून का रंग बैन हुए वर्जन में भी लाग या हरा हो सकता था। लेकिन अब, चुनने का ऑप्शन नहीं होगा, क्योंकि इसे डीफॉल्ट रूप से हरा किया जा सकता है। Krafton ने चीन में भी PUBG Mobile में सरकार के आदेश के बाद इसी तरह का बदलाव किया था।
Advertisement

बता दें कि भारत सरकार ने गेम को IT Act का सेक्शन 69A के तहत बैन किया था, जो सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और कई अन्य कारणों के चलते कंटेंट तक पब्लिक एक्सेस को ब्लॉक करने की अनुमति देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI Unban, PUBG, PUBG Unban, PUBG Mobile, PUBG Mobile India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.