PUBG बनाने वाले डेवलपर ने छोड़ी कंपनी, अब खुद के स्टूडियो में बनाएंगे गेम्स

PlayerUnknown Productions के ब्रेंडन ग्रीन ने एक प्रेस स्टेटमेंट के जरिए घोषित किया है कि वह Krafton को अलविदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 सितंबर 2021 11:19 IST
ख़ास बातें
  • PUBG के डेवलपर Brendan Greene ने कंपनी छोड़ी
  • खुद के PlayerUnknown Productions स्टूडियो में करेंगे काम
  • भविष्य में ओपन वर्ल्ड गेम्स ला सकते हैं

ग्रीन ने मूल रूप से ARMA सीरीज़ के गेम्स के लिए एक मॉड के रूप में बैटल रोयाल कॉन्सेप्ट तैयार किया था

PUBG, जिसे PlayerUnknown's Battlegrounds भी कहा जाता है, 2017 में लॉन्च किया गया था और आज यह बेहद लोकप्रिय गेम्स में शुमार है। इसे Krafton की सहायक कंपनी, PUBG Corporation के तहत ब्रेंडन ग्रीन (Brendan Greene) उर्फ ​​​​ब्रेंडन 'प्लेयरअननोन' ग्रीन (Brenden 'PlayerUnknown' Greene) द्वारा विकसित किया गया था। अब, ग्रीन ने क्राफ्टॉन को छोड़ अपने स्वयं के एम्स्टर्डम स्थित स्टूडियो प्लेयरअननोन प्रोडक्शंस (PlayerUnknown Productions) पर काम करने के लिए का फैसला लिया है। शायद यही वजह है कि PUBG का नाम बदलकर PUBG: Battlegrounds कर दिया गया है।

PlayerUnknown Productions के ब्रेंडन ग्रीन ने एक प्रेस स्टेटमेंट के जरिए घोषित किया है कि वह Krafton को अलविदा कर रहे हैं, हालांकि दक्षिण कोरियाई कंपनी प्लेयरअननोन प्रोडक्शंस में बड़ी हिस्सेदारी रखेगी। स्टूडियो ओपन-वर्ल्ड गेम्स के लिए जरूरी सिस्टम की खोज कर रहा है, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि स्टूडियो का आगामी गेम एक ओपन-वर्ल्ड गेम हो सकता है।

जहां तक ​​प्लेयरअननोन प्रोडक्शंस के नए प्रोजेक्ट का सवाल है, वेबसाइट Prologue नाम का सिर्फ एक गेम दिखाती है, जिसका एक टीज़र 2019 में इसके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। यह गेम के ऊपर ज्यादा रोशनी नहीं डालता है, क्योंकि यह 30 सेकंड की क्लिप है। इसमें फर्स्ट परनस के दृष्टिकोण से जंगल में बारिश और थंडर दिखाई दे रहा है।

जन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ग्रीन ने मूल रूप से ARMA सीरीज़ के गेम्स के लिए एक मॉड के रूप में बैटल रोयाल कॉन्सेप्ट तैयार किया था। फिर, उन्होंने H1Z1 के साथ बैटल रोयाल गेम मोड को जनता के सामने पेश किया, जिसके बाद उन्होंने ब्लूहोल कॉरपोरेशन (अब PUBG Corporation) के साथ PUBG बनाया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.