PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल

PS Plus मई 2026 लाइनअप में EA Sports FC 26, Wuchang: Fallen Feathers और Nine Sols शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 14:02 IST
ख़ास बातें
  • मई 2026 में PS Plus पर 3 नए गेम्स मिलेंगे
  • EA Sports FC 26, Wuchang और Nine Sols शामिल
  • सभी गेम्स 5 मई से प्लेयबल होंगे

Photo Credit: PlayStation Store/ EA Sports

Sony ने मई 2026 के लिए PlayStation Plus यूजर्स के लिए नए मंथली गेम्स लाइनअप की घोषणा कर दी है। इस बार PS Plus में तीन अलग-अलग कैटेगरी के गेम्स शामिल किए गए हैं, जिनमें स्पोर्ट्स, एक्शन-RPG और प्लेटफॉर्मर टाइटल्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक ये सभी गेम्स 5 मई से PS Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही मौजूदा महीने के गेम्स को लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए यूजर्स के पास 4 मई तक का समय है।

मई महीने के लाइनअप में Nine Sols, EA Sports FC 26 और Wuchang: Fallen Feathers जैसे टाइटल्स शामिल हैं। ये तीनों गेम्स अलग-अलग स्टाइल और गेमप्ले एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं, जिससे यूजर्स को वैरायटी मिलती है।

Advertisement

Nine Sols एक एक्शन-प्लेटफॉर्मर गेम है, जिसे Red Candle Games ने डेवलप किया है। यह गेम एक फ्यूचरिस्टिक एशियन फैंटेसी वर्ल्ड में सेट है और इसमें हैंड-ड्रॉन एनिमेशन स्टाइल देखने को मिलता है। गेमप्ले में डिफ्लेक्ट मैकेनिज्म पर ज्यादा फोकस किया गया है, जहां प्लेयर्स को सही टाइमिंग के साथ अटैक को ब्लॉक और काउंटर करना होता है। यह गेम PS4 और PS5 दोनों पर उपलब्ध होगा।

दूसरा गेम Wuchang: Fallen Feathers है, जो एक एक्शन-RPG टाइटल है। इसे Leenzee ने डेवलप किया है और यह प्राचीन चीन के एक फैंटेसी वर्जन में सेट है। गेम में प्लेयर्स अपने हीरो के साथ अलग-अलग सुपरनैचुरल दुश्मनों का सामना करते हैं। यह गेम PS5 के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं, सबसे पॉपुलर गेम्स में से एक EA Sports FC 26 फुटबॉल गेमिंग पसंद करने वालों के लिए एक बड़ा टाइटल है। यह गेम पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसमें गेमप्ले को और बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें Career Mode के लिए अलग-अलग प्ले स्टाइल प्रीसेट्स दिए गए हैं - एक स्लो और रियलिस्टिक गेमप्ले के लिए, जबकि दूसरा फास्ट और आर्केड स्टाइल के लिए। यह गेम PS4 और PS5 दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

मई 2026 का PS Plus लाइनअप अलग-अलग गेमिंग स्टाइल्स को कवर करता है, जिसमें स्पोर्ट्स से लेकर स्टोरी-बेस्ड एक्शन गेम्स तक शामिल हैं। यूजर्स के लिए यह एक बैलेंस्ड लाइनअप माना जा सकता है, जिसमें हर तरह के प्लेयर्स के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.