PC और कंसोल पर 12 जनवरी से Free में खेल सकेंगे PUBG, ऐसे करें रजिस्‍ट्रेशन

गेम में ज्‍यादातर चीजें फ्री होंगी, लेकिन रैंक मैचमेकिंग rank matchmaking समेत कुछ चीजों के लिए पैसे चुकाने होंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2021 12:41 IST
ख़ास बातें
  • क्राफ्टन के क्रिएटिव डायरेक्टर ने सबसे पहले यह जानकारी कन्‍फर्म की
  • इस गेम को "Free to Play" (F2P) मॉडल में बदल दिया जाएगा
  • हालांकि कुछ फीचर्स को अनलॉक करने के लिए पैसे चुकाने होंगे

रैंक्‍ड मैचमेकिंग और बाकी चीजों को 982 रुपये देकर अनलॉक किया जा सकता है। यह फीस इस गेम के लिए एक अकाउंट अपग्रेड होगी

साल 2017 में जब PUBG ने गेमिंग की दुनिया में दस्‍तक दी, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह गेम आते ही छा जाएगा। इसे बनाने वाली क्राफ्टन ने 1499 रुपये में कंप्‍यूटर प्‍लैटफॉर्म पर बैटल रॉयल गेम को एक्‍सपीरियंस करने का ऑफर पेश किया। लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया और आज तक दिलचस्‍पी के साथ खेल रहे हैं। कंप्‍यूटर प्‍लैटफॉर्म पर इस गेम को खेलने वाले यूजर्स यानी PUBG PC खेलने वालों के लिए बड़ी खबर है। क्राफ्टन के क्रिएटिव डायरेक्टर ने कन्‍फर्म किया है कि PUBG जल्द ही फ्री-टू-प्ले होगा। इस गेम को PC के साथ-साथ कंसोल पर 12 जनवरी 2022 से "Free to Play" (F2P) मॉडल में बदल जाएगा।

क्रिएटिव डायरेक्टर डेव कर्ड Dave Curd के अनुसार, PUBG अब PC के लिए फ्री-टू-प्ले होगा। गेम को 12 जनवरी 2022 से फ्री-टू-प्ले करने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्री रजिस्‍ट्रेशन (क्लिक करें) शुरू हो गया है। गेम में ज्‍यादातर चीजें फ्री होंगी, लेकिन रैंक मैचमेकिंग rank matchmaking समेत कुछ चीजों के लिए पैसे चुकाने होंगे।
रैंक्‍ड मैचमेकिंग और बाकी चीजों को 982 रुपये देकर अनलॉक किया जा सकता है। यह फीस इस गेम के लिए एक अकाउंट अपग्रेड होगी, जिसके बाद प्‍लेयर्स इस गेम में कस्टम मैच मोड, स्‍पेशल इन-गेम आइटम्‍स और बाकी फीचर्स को अनलॉक कर सकेंगे। 

कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि एक वक्‍त PUBG सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक था, जिसकी 75 मिलियन से ज्‍यादा कॉपी बिकीं। अब PUBG की अपने प्‍लेयर्स पर पकड़ कम होती जा रही है और हो सकता है कि इसे वापस पाने के लिए क्राफ्टन ने PUBG को फ्री-टू-प्ले बनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि PUBG के मोबाइल वर्जन को फ्री में खेला जा सकता है और अब PUBG PC और PUBG कंसोल भी इसी नक्‍शेकदम पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
Advertisement

मोबाइल पर PUBG: New State को लॉन्‍च किया जा चुका है, जिसे दिसंबर का अपडेट भी मिल गया है। PUBG: New State के दिसंबर अपडेट में प्‍लेयर्स के लिए नए वेपन, गाड़‍ियां और सर्वाइवर पास वॉल्‍यूम 2 लाए गए हैं। 

पिछले साल सितंबर में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 118 ऐप्स पर बैन लगा दिया था, जिनमें PUBG मोबाइल भी शामिल था। हालांकि इस गेम को PC और कंसोल पर खेला जा सकता है। इस गेम को PC और कंसोल पर फ्री किए जाने से बड़ी संख्‍या में भारतीय यूजर्स के इससे जुड़ने का अनुमान है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.