PC को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं होगी! Low ग्राफिक सेटिंग्स में भी खेली जा सकेगी God of War

स्‍टूडियो की तरफ से 5 अलग-अलग सेटिंग्‍स का ऐलान किया गया है। इससे फैंस को अपने सिस्‍टम को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो आसानी से इस गेम को खेल पाएंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 13:41 IST
ख़ास बातें
  • गेम के लिए PC सिस्टम की जरूरतों का ऐलान कर दिया गया है
  • God of War को न्यूनतम 720p/30fps क्‍वॉलिटी पर खेला जा सकता है
  • इसकी अध‍िकतम क्‍वॉलिटी 4K/60fps है

God of War के PC वर्जन को साल 2018 में PlayStation पर एक्‍सक्‍लूसिव लॉन्‍च किया गया था। इस बार गेम के विजुअल और ग्राफ‍िक्‍स में काफी नयापन देखने को मिलेगा।

सांता मोनिका स्टूडियो ने God of War गेम के लिए PC सिस्टम की जरूरतों का ऐलान कर दिया है। स्‍टूडियो की तरफ से 5 अलग-अलग सेटिंग्‍स का ऐलान किया गया है। इससे फैंस को अपने सिस्‍टम को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो आसानी से इस गेम को खेल पाएंगे। सोनी के स्वामित्व वाले सांता मोनिका स्टूडियो ने एक ट्रेलर भी जारी किया है। यह इन्हैन्स्ट ग्राफ‍िक्‍स और इफेक्‍ट्स समेत PC के लिए लाए गए नए फीचर्स दिखाता है। God of War को 14 जनवरी को PC पर लॉन्‍च किया जाएगा। 

स्टूडियो की घोषणा के अनुसार, God of War को न्यूनतम 720p/30fps क्‍वॉलिटी पर खेला जा सकता है। इसकी अध‍िकतम क्‍वॉलिटी 4K/60fps है। God of War के PC वर्जन को साल 2018 में PlayStation पर एक्‍सक्‍लूसिव लॉन्‍च किया गया था। इस बार गेम के विजुअल और ग्राफ‍िक्‍स में काफी नयापन देखने को मिलेगा। Nvidia एनवीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्‍लेयर्स को हाई-रेजॉलूशन शैडो, बेहतर स्‍क्रीन स्‍पेस रिफ्लेक्‍शन, बेहतर ग्राउंड ट्रुथ एम्बिएंट ऑक्लूजन (GTAO) और स्क्रीन स्पेस डायरेक्शनल ऑक्लूजन (SSDO) जैसे इफेक्‍ट्स देखने को मिलेंगे। 

Nvidia एनवीडिया ने बताया है कि God of War को 21:9 के एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो से लैस G-SYNC और G-SYNC ULTIMATE गेमिंग मॉनिटर, टीवी और डिस्प्ले में HDR में खेला जा सकता है। यह गेम PlayStation डुअलशॉक 4 और डुअससेंस वायरलैस कंट्रोलर्स को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, बड़ी संख्‍या में दूसरे गेमपैड्स और कीबोर्ड मैपिंग कस्‍टमाइजेशन को सपोर्ट करता है। 
 

कम से कम सेटिंग्‍स (720p/ 30fps) में God of War खेलने के लिए कैसा हो PC 

ग्राफिक्स सेटिंग्स : लो LOW
GPU : Nvidia GTX 960 (4GB) या AMD R9 290X (4GB)
CPU : इंटेल कोर i5 2500k (क्वाड-कोर / 3.3GHz) या AMD Ryzen 3 1200 (क्वाड-कोर / 3.1GHz)
Advertisement
RAM : 8GB
स्‍टोरेज : 70GB HDD (SSD रेकमेन्डड)
 

रेकमेन्डड सेटिंग्‍स (1080p/ 30fps) में God of War खेलने के लिए कैसा हो PC 

ग्राफिक्स सेटिंग्स : ओरिजिनल
Advertisement
GPU : Nvidia GTX 1060 (6GB) या AMD RX 570 (4GB)
CPU: इंटेल कोर i5 6600k (क्वाड-कोर / 3.5GHz) या AMD Ryzen 5 2400G (क्वाड-कोर / 3.6GHz)
RAM : 8GB
स्‍टोरेज : 70GB SSD
Advertisement
 

हाई (1080p/ 60fps) सेटिंग्‍स में God of War खेलने के लिए कैसा हो PC 

ग्राफिक्स सेटिंग्स : ओरिजिनल
GPU : Nvidia GTX 1070 (8GB) या AMD RX 5600XT (6GB)
CPU : इंटेल कोर i7 4770k (क्वाड-कोर / 3.5GHz) या AMD Ryzen 7 2700 (ऑक्टा-कोर 3.2GHz)
Advertisement
RAM : 8GB
स्‍टोरेज : 70GB SSD
 

परफॉर्मेंस (1440p/ 60fps) मोड में God of War खेलने के लिए कैसा हो PC 

ग्राफिक्स सेटिंग्स : हाई
GPU : Nvidia GTX 2070 (8GB) या AMD RX 5700XT (8GB)
CPU : इंटेल कोर i7 7700K (क्वाड-कोर 4.2GHz) या AMD Ryzen 7 3700X (ऑक्टा-कोर / 3.6Ghz)
RAM : 16GB
स्‍टोरेज : 70GB SSD
 

अल्‍ट्रा (1440p/ 60fps) मोड में God of War खेलने के लिए कैसा हो PC 

ग्राफिक्स सेटिंग्स : अल्ट्रा
GPU: Nvidia GTX 3080 (10GB) या AMD RX 6800XT (16GB)
CPU : इंटेल कोर i9 9900K (ऑक्टा-कोर 3.6GHz) या AMD Ryzen 9 3950X (16-कोर / 3.5GHz)
RAM : 16GB
स्‍टोरेज : 70GB SSD

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  4. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  5. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  7. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  8. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  9. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  10. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.