Nintendo के 1.6 लाख अकाउंट की जानकारी हैक, कंपनी ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

Nintendo ने कहा है कि हो सकता है कि लगभग 1,60,000 अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त की गई है। कंपनी ने यह भी कहा कि थर्ड पार्टी ने सरनेम, जन्म तिथि, देश / क्षेत्र और ईमेल आईडी की जानकारी प्राप्त की हो।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 12:04 IST
ख़ास बातें
  • हैक हुए लॉग-इन डिटेल के जरिए प्राप्त हो सकती हैं निजी जानकारियां
  • Nintendo ने कहा है कि 1,60,000 अकाउंट की जानकारी खतरे में
  • कंपनी ने यूज़र्स को पासवर्ड बदलने की सलाह दी

Nintendo NNID के इस्तेमाल को रोकने के अलावा उन अकाउंट का पासवर्ड भी रीसेट कर रही है

Nintendo ने अपने सपोर्ट पेज पर कहा कि लगभग 1,60,000 अकाउंट के यूज़र्स की जानकारी को हैकर्स द्वारा एक्सेस किया गया है। कंपनी ने कहा कि हमारी सर्विस के अलावा कुछ अन्य अवैध तरीकों से एक्सेस किए गए लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर हैकर्स ने कुछ निन्टेंडो यूज़र्स के अकाउंट में शामिल व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त की हैं। हैकर्स ने ब्रीच करने के लिए निन्टेंडो नेटवर्क आईडी (एनएनआईडी) का इस्तेमाल किया है। इस कारण कंपनी ने घोषणा की है कि वह यूज़र्स को एनएनआईडी का इस्तेमाल कर अपने अकाउंट में लॉग-इन करने की क्षमता को बंद कर रही है।

ब्रीच के प्रभाव का खुलासा करते हुए निन्टेंडो ने कहा कि हो सकता है कि लगभग 1,60,000 अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त की गई है। कंपनी ने यह भी कहा कि थर्ड पार्टी ने सरनेम, जन्म तिथि, देश / क्षेत्र और ईमेल आईडी की जानकारी प्राप्त की हो।

NNID के इस्तेमाल को रोकने के अलावा Nintendo उन अकाउंट का पासवर्ड भी रीसेट कर रही है, जो अनुचित तरीके से एक्सेस किए जा सकते हैं।

निन्टेंडो ग्राहकों के लिए कई निर्देश भी जारी किए गए हैं। कंपनी उन यूज़र्स को सूचित कर रही है, जिन्हें अपने पासवर्ड रीसेट करने की आवश्यकता है। कंपनी ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे Nintendo पर अन्य सर्विस पर इस्तेमाल किए गए पासवर्ड का भी इस्तेमाल न करें। कंपनी ने ग्राहकों को NNID और निन्टेंडो अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। यदि कोई भी दोनों सर्विस के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहा है, तो उसका बैलेंस और क्रेडिट कार्ड को माई निन्टेंडो स्टोर या निन्टेंडो ईशॉप पर खरीदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

निन्टेंडो ने अपने सभी यूज़र्स को अपने अकाउंट को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए टू-स्पेट वैरिफिकेशन ऑन करने के लिए कहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nintendo, Nintendo Account, Nintendo account Hack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.