गेमर्स को बड़ा झटका! Xbox के बढ़े दाम, 1 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें

Microsoft ने 1 अगस्त 2026 से दुनियाभर में Xbox कंसोल की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने 512GB और 1TB मॉडल्स महंगे कर दिए हैं, जबकि 2TB वेरिएंट को बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2026 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Xbox 512GB और 1TB मॉडल हुए महंगे
  • Microsoft ने बंद किया Xbox का 2TB वेरिएंट
  • 1 अगस्त 2026 से लागू होंगी नई कीमतें

Photo Credit: Microsoft

Microsoft ने अपने Xbox गेमिंग कंसोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से दुनियाभर में लागू होंगी। इस बार Xbox के 512GB और 1TB मॉडल्स महंगे किए गए हैं, जबकि 2TB वेरिएंट को बंद करने का फैसला लिया गया है। Microsoft का कहना है कि मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। हालांकि, कंपनी यूजर्स के लिए कई नए फाइनेंसिंग और ट्रेड-इन प्रोग्राम भी लेकर आई है।

Microsoft के मुताबिक, 1 अगस्त से Xbox 512GB मॉडल की कीमत में 100 डॉलर (करीब 9,450 रुपये) का इजाफा होगा। वहीं 1TB वेरिएंट अब 150 डॉलर (लगभग 14,200 रुपये) महंगा मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Xbox का 2TB मॉडल अब बंद किया जा रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी Microsoft ने Xbox कंसोल की कीमतें 20 डॉलर से 70 डॉलर तक बढ़ाई थीं।

Advertisement

कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में उसने सप्लायर्स के साथ मिलकर कीमतें बढ़ाने से बचने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट और ग्लोबल सप्लाई चेन की चुनौतियों की वजह से ऐसा करना संभव नहीं हो सका। Microsoft के मुताबिक, स्टोरेज और मेमोरी चिप्स की कीमतें पिछले कुछ समय में ढाई गुना से ज्यादा बढ़ चुकी हैं और आने वाले समय में इनमें और बढ़ोतरी हो सकती है।

Microsoft ने यह भी बताया कि गेमिंग कंसोल इंडस्ट्री पर इस संकट का असर ज्यादा पड़ता है, क्योंकि Xbox जैसे कंसोल अक्सर बहुत कम मुनाफे या कॉस्ट प्राइस के आसपास बेचे जाते हैं। ऐसे में हार्डवेयर कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने का सीधा असर कंसोल की कीमतों पर पड़ता है।

कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनी ने कुछ नए प्रोग्राम शुरू किए हैं। Microsoft Store से Xbox खरीदने वाले ग्राहक अब Buy Now, Pay Later (BNPL) ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसके तहत बिना ब्याज के किस्तों में भुगतान किया जा सकेगा। इसके अलावा चुनिंदा रिटेलर्स के साथ मिलकर 12 महीने तक 0% APR फाइनेंसिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

कंपनी ट्रेड-इन प्रोग्राम भी शुरू कर रही है, जिसमें यूजर्स अपने पुराने Xbox कंसोल देकर कैश या स्टोर क्रेडिट ले सकेंगे। इन कंसोल्स को रीफर्बिश करके कम कीमत पर दोबारा बेचा जाएगा। Microsoft Store पर Certified Refurbished Xbox कंसोल भी पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे, जिन पर कंपनी के मुताबिक 100 डॉलर तक की बचत की जा सकती है। Microsoft ने साफ किया है कि Xbox Series S कंपनी का सबसे किफायती गेमिंग कंसोल बना रहेगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.