Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इस गेम के रिलीज से पहले Sony के PlayStation 5 की डिमांड में तेजी से बढ़ी है
इस एक्शन गेम ने रेवेन्यू का नया रिकॉर्ड बनाया है
Photo Credit: Rockstar Games
गेमिंग इंडस्ट्री में Grand Theft Auto VI ने रिलीज के साथ ही रेवेन्यू को लेकर रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया भर में इस एक्शन गेम की जोरदार डिमांड है। GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। इस गेम की पब्लिशर Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंटरनेशनल गेमिंग इंडस्ट्री में यह भारत का महत्व बढ़ने का संकेत है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बेंगलुरु साउथ के सांसद, Tejasvi Surya ने बताया है कि GTA 6 के डिवेलपमेंट में बेंगलुरु में Rockstar India के डिवेलपर्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने बेंगलुरु में गेमिंग इंडस्ट्री की शुरुआत का भी जिक्र किया है। बेंगलुरु में 1995 में आंत्रप्रेन्योर Rajesh Rao ने एक कंप्यूटर के साथ Dhruva Interactive की शुरुआत की थी। Rockstar Games ने 2019 में Dhruva Interactive को खरीद लिया था।
एक मीडिया रिपोर्ट में गेमिंग इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में Rockstar India के स्टूडियो में लगभग 1,615 डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट पर कार्य किया है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar India के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं।
कुछ बड़े इंटरनेशनल गेमिंग प्रोजेक्ट्स को डिवेलप करने में इससे पहले भी भारतीय स्टूडियोज ने योगदान दिया है। Marvel की Spider Man, Forza Motorsport और Sea of Thieves जैसी लोकप्रिय गेम्स पर Dhruva Interactive ने कार्य किया था। इस गेमिंग स्टूडियो ने इन गेम्स में एनवायरमेंट्स, कैरेक्टर्स और अन्य विजुअल एलिमेंट्स को डिवलप करने में योगदान दिया था। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इस गेम के रिलीज से पहले Sony के PlayStation 5 की डिमांड में तेजी से बढ़ी है। Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two के CEO, Strauss Zelnick ने बताया था कि GTA 6 के लिए प्री-ऑर्डर्स उनके शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।