Immortals of Aveum का धांसू Unpacked ट्रेलर रिलीज, गेमप्ले से लेकर स्टोरी प्लॉट तक, जानें सब कुछ

Immortals of Aveum को 22 अगस्त को Xbox सीरीज X|S, PlayStation 5 और PC के लिए EA ऐप, एपिक गेम्स स्टोर और स्टीम के जरिए रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 20:50 IST
ख़ास बातें
  • Immortals of Aveum Unpacked ट्रेलर में कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी दिखाए गए हैं
  • गेम में 25 अलग-अलग मंत्र और 80 से अधिक टैलेंट हैं
  • गेम का नायक जैक है, जो एक ट्रायआर्च है

Immortals of Aveum को 22 अगस्त को रिलीज किया जाएगा

Ascendant Studios और EA Originals ने इस साल अप्रैल में Immortals of Aveum गेम की घोषणा की थी और एक गेमप्ले ट्रेलर भी रिलीज किया गया। अब, डेवलपर्स ने गेम का अनपैक्ड ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें गेम में कॉम्बैट के काम करने का तरीका और साथ ही इस काल्पनिक यूनिवर्स के प्लॉट की जानकारी मिलती है। इम्मोर्टल्स ऑफ एवम गेम को 22 अगस्त को Xbox सीरीज X|S, PlayStation 5 और PC के लिए EA ऐप, Epic Games स्टोर और Steam के जरिए रिलीज किया जाएगा।

Immortals of Aveum Unpacked ट्रेलर में गेम से जुड़ी कई जानकारियां मिलती है। इसमें दिखाया गया है कि एवियम की दुनिया में हर जगह जागू है। गेम को तीन रंगों में बांटा गया - लाल, नीला और हरा, जिसमें हर एक रंग का अपना-अपना फंक्शन और बेनिफिट होता है। लाल जादू पास की लड़ाई के लिए, नीला जादू लंबी दूरी की स्नाइपिंग के लिए और हरा जादू रैपिड प्रोजेक्टाइल के लिए इस्तेमाल होता है। 

इसमें दिखाया गया है कि कैसे जादू के कंट्रोल को लेकर राज्य कभी न खत्म होने वाले युद्ध में उलझे हुए हैं, जो हजारों वर्षों से चल रहा है। गेम का नायक जैक है, जो एक ट्रायआर्च है। ये मैजिक-यूजर का एक दुर्लभ रूप है, जो जादू के तीनों रंगों को कंट्रोल कर सकता है। जैक इम्मोर्टल्स का हिस्सा है, जो युद्ध के जादूगरों का एक खास संगठन है, जिन्हें एवम को बर्बाद करने से लेकर एक दुष्ट तानाशाह, सैंड्रैक को हराने का काम सौंपा गया है।


Immortals of Aveum Unpacked ट्रेलर में कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी दिखाए गए हैं। गेम में 25 अलग-अलग मंत्र और 80 से अधिक टैलेंट हैं। इन सभी को एक स्किल ट्री के जरिए अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा एक लूट सिस्टम भी है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, इम्मोर्टल्स ऑफ एवम को 22 अगस्त को Xbox सीरीज X|S, PlayStation 5 और PC के लिए EA ऐप, एपिक गेम्स स्टोर और स्टीम के जरिए रिलीज किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  2. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  3. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  4. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  6. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  7. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  8. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  9. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.