Houseparty, Mini Militia, Table Tennis Touch: लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो खेलें ये मुफ्त मल्टीप्लेयर गेम

Houseparty, Table Tennis Touch, Mini Militia - Doodle Army 2, Pandemic जैसे कई मोबाइल गेम्स ऐसे हैं, जो कोरोनावायरस लॉकडाउन के समय आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर गेम खेलने का मौका देते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Houseparty इस समय काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है
  • इस ऐप में वीडियो कॉलिंग के साथ ही खेल सकते हैं लाइव गेम
  • Mini Militia, Table Tennis आदि मोबाइल गेम्स भी हैं लिस्ट में शामिल

Houseparty ऐप Android और iOS पर डाउनलोड के लिए बिल्कुल मुफ्त है

इस समय Coronavirus के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर की सरकारें सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का सहारा ले रही है। भारत में भी लोग सेल्फ आइसोलेशन अपना कर घर में बैठे हैं और सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इसमें दो राय नहीं है कि इस समय अपने घरों में बैठे रहना ही हमारे लिए सबसे अच्छा है। कोरनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण से खुद को और दूसरों को बचाने के लिए यह सबसे पहला और महत्वपूर्ण स्टेप है। हालांकि कई बार पूरे दिन घर में बैठे रहना भी बोरियत से भरा हो जाता है। इससे निजाद पाने के लिए कुछ लोग परिवार के साथ गेम खेलते हैं और कुछ मोबाइल गेम और ग्रुप चैटिंग या वीडियो कॉलिंग ऐप का सहारा लेते हैं। यदि आप भी मनोरंजन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए Houseparty, Table Tennis Touch, Mini Militia - Doodle Army 2, Pandemic जैसे कई मोबाइल गेम्स लेकर आए हैं, जो खेलने में बहुत ही शानदार और मज़ेदार हैं। ये सभी गेम बेशक कोरोनावायरस लॉकडाउन की स्थिति में आपको और आपके परिवार को बोर होने से बचाएंगे। इनमें से कुछ मोबाइल गेम की खासियत यह है कि आप इन्हें अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मिलकर भी खेल सकते हैं।
 

Houseparty

हमारी लिस्ट में हाउसपार्टी ऐप सबसे ऊपर आती है, जो वास्तव में एक गेम नहीं है, लेकिन फिर भी यह हमारी मोबाइल गेम की लिस्ट में बिल्कुल फिट बैठता है। यह ऐप वीडियो कॉलिंग ऐप है, जिसमें न केवल आप अपने संबंधियों या दोस्तों के साथ वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ सकते हैं, बल्कि आप उनके साथ लाइव गेम्स भी खेल सकते हैं। Houseparty ऐप में वीडियो-कॉलिंग में रहते हुए यूज़र्स ट्रिविया, क्विक ड्रॉ, चिप्स और गुआक और हेड्स-अप जैसे गेम खेल सकते हैं। आप अपने दोस्तों को खेलते हुए वीडियो-कॉल के जरिए लाइव देख सकते हैं, जो आम मल्टीप्लेयर गेम्स से काफी अलग और मज़ेदार अनुभव देता है।
Advertisement

हाउसपार्टी Android और iOS दोनों पर मुफ्त है। हालांकि इसमें इन-ऐप खरीदारी के कई विकल्प मौजूद हैं। यह macOS और Google Chrome के लिए भी उपलब्ध है।
 

Psych! 

अगला गेम Psych है, जो मोबाइल पर एक बहुत ही दिलचस्प मल्टीप्लेयर पार्टी गेम है। 'साइक!' में बहुत सारे मिनीगेम्स हैं, जहां सभी को प्रश्नों का एक सेट दिया जाता है और आप अपने द्वारा दिए गए उत्तरों पर दूसरों को विश्वास दिलाने अन्य खिलाड़ियों को मूर्ख बनाते हैं। उदाहरण के लिए, इसमें एक 'Is that a fact' ('क्या यह एक तथ्य है') नाम का गेम है, जहां आपको मनगणंत तथ्य बनाने होते हैं और अपने दोस्तों को विश्वास दिलाना होता है कि यह तथ्य सही है। यह इस गेम के अंदर मौजूद कई मजे़दार खेलों में से एक है।
Advertisement

Psych! मोबाइल गेम एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर इन-ऐप खरीदारी के साथ फ्री है।
 

Table Tennis Touch

'टेबल टेनिस टच' मज़ेदार पिंग-पोंग गेम है, जिसे आप स्मार्टफोन पर खेल सकते हैं। इस गेम में सिंपल लेकिन शानदार ग्राफिक्स हैं। साथ ही इसमें बेहद आसान स्पाइप कंट्रोल और लोकल रियलटाइम मल्टीप्लेयर मैचों का विकल्प शामिल है। इसमें आप अपने दोस्तों को चुनौती दे सकते हैं। इस खेल में एक कैरियर मोड है, जहां आपको फास्ट बैट को अनलॉक करने और उन्हें सजानें के लिए 30 से अधिक डिज़ाइनों का विकल्प मिलता है। इसके अलावा Table Tennis Touch में अनलॉक करने के लिए कई ट्राफियां मौजूद हैं और गेम ऑफलाइन भी खेला जा सकता है, जिसका मतलब है कि आपको इसे खेलने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है।
Advertisement

Table Tennis Touch एक फ्री गेम है, जिसमें इन-ऐप खरीदारी के विकल्प मौजूद हैं और यह Android और iOS पर मुफ्त है।
 

Family Style: Co-Op Kitchen

आप इस गेम का आनंद दोस्तों और परिवार के साथ ले सकते हैं, क्योंकि यह 8 खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका देता है। इसमें एक वर्चुअल किचन में आप अपने दोस्तों के साथ एक साथ टास्क कर सकते हैं। हर खिलाड़ी को किचन के अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें उन्हें मिलकर पूरा करना होता है। गेम प्रत्येक खिलाड़ी को छोटे-छोटे टास्क दिए जाते हैं और यह टास्क सबकी मदद से पूरे होते हैं। Family Style: Co-Op Kitchen गेम परिवार के सदस्यों के साथ खेलने के लिए एक बहुत ही मजे़दार खेल है।
Advertisement

Family Style: Co-Op Kitchen गेम एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर इन-ऐप खरीदारी के साथ मुफ्त है।
 

The Battle of Polytopia

द बैटल ऑफ पोलिटोपिया वर्ल्ड बिल्डिंग स्ट्रैटेजी गेम है। इसका गेम में आप एक छोटे से गांव से अपने क्लैन का नेतृत्व करते हैं और इसे समय के साथ एक शक्तिशाली राज्य में बदल देते हैं। इस गेम को सीखना तो आसान है, लेकिन इसमें मास्टर बनना मुश्किल है। यह एक टर्न-बेस्ड गेम है, जिसमें आपको अन्य प्लेयर्स के साथ बारी के साथ खेलना होता है।
Advertisement

The Battle of Polytopia एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर इन-ऐप खरीदारी के साथ मुफ्त है।

Mini Militia - Doodle Army 2

लिस्ट में आखिरी मुफ्त गेम मिनी मिलिशिया है। यह रोमांच से भरा एक मल्टीप्लेयर कॉम्बैट गेम है, जहां आप अन्य छह खिलाड़ियों के खिलाफ लड़ाई करते हैं। इसकी खास बात यह है कि गेम मजे़दार 2D कार्टून ग्राफिक्स के साथ बनाया है। गेम के कंट्रोल खोड़े अटपटे हैं, लेकिन यह भी इस गेम को दिलचस्प बनाता है। इसमें आप एक ही नेटवर्क पर अपने छह दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। इसमें रूम भी होता है, जिसमें आप दूर बैठे अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।

Mini Militia - Doodle Army 2 गेम Android और iOS दोनों पर इन-ऐप खरीदारी के साथ मुफ्त है।
 

Bonus: Best Paid Mobile Games

कुछ पेड मोबाइल गेम्स भी हैं, जो खेलने में और भी मज़ेदार हैं, लेकिन यह गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध नहीं है। इनके लिए आपको थोड़ी कीमत चुकानी होगी। Exploding Kittens और Pandemic भी बड़े मज़ेदार गेम्स हैं। Exploding Kittens गूगल प्ले स्टोर पर 130 रुपये और ऐप्पल ऐप स्टोर पर 159 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Pandemic की कीमत Google Play Store पर 400 रुपये और Apple App Store पर 399 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.