Haier G-League: शुरू हुआ BGMI का देसी टूर्नामेंट, जीतने वाले को 10 लाख रुपये!

Haier G-League का रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरू हुआ था और अब इस टूर्नामेंट का मेन इवेंट आज, यानी 10 जुलाई से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Haier लेकर आया BGMI गेमर्स के लिए 10 लाख रुपये वाला G-League टूर्नामेंट
  • 2048 टीमों वाली लीग का मेन इवेंट 10 जुलाई से शुरू, फाइनल 20 जुलाई को होगा
  • Haier India के YouTube चैनल पर लाइव दिखाए जाएंगे मैच

Photo Credit: Haier

Haier ने भारत में अपना पहला बड़ा E-Sports टूर्नामेंट अनाउंस किया है, जिसे नाम दिया गया है Haier G-League। यह टूर्नामेंट खासतौर पर BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस लीग में टोटल 10 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया है, जिसमें देशभर से हजारों प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत कंपनी की नई QD Mini LED TV रेंज के प्रमोशन के साथ की गई है और इसका मकसद गेमिंग और होम एंटरटेनमेंट के बीच एक नया कनेक्शन बनाना है।

Haier G-League का रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरू हुआ था और अब इस टूर्नामेंट का मेन इवेंट आज, यानी 10 जुलाई से शुरू हो गया है। फाइनल मुकाबले 20 जुलाई को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 2,048 टीमों को जगह दी गई है और मुकाबले BGMI मोबाइल गेम में होंगे। कंपनी की ओर से बताया गया है कि सभी मैचेस Haier इंडिया के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।

इस टूर्नामेंट का फॉर्मैट मल्टी स्टेज रखा गया है, जिसमें क्वालिफायर्स से लेकर ग्रैंड फिनाले तक कई राउंड होंगे। प्रीलिमिनरी मुकाबले 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच हो चुके हैं और अब मेन लीग राउंड शुरू हो गया है। हर राउंड के टॉप परफॉर्मर्स को अगले स्टेज में प्रमोट किया जाएगा और फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को कैश प्राइज के साथ ब्रांड सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Haier India के प्रेसिडेंट NS Satish का कहना है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ एक गेमिंग इवेंट नहीं है बल्कि ब्रांड की उस स्ट्रैटेजी का हिस्सा है जिसमें कंपनी युवा ऑडियंस से जुड़ने की कोशिश कर रही है। कंपनी का मानना है कि QD Mini LED टीवी और गेमिंग कंटेंट का यह मेल नए यूजर्स के लिए एक इमर्सिव एक्सपीरियंस देगा।
Advertisement

Haier G-League को फिलहाल B-Tier टाइटल टूर्नामेंट के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन कंपनी इसे हर साल और बड़े पैमाने पर आयोजित करने की प्लानिंग कर रही है। इस साल के सीजन में शामिल होने वाले टॉप गेमर्स को स्पॉन्सरशिप और आगे के ब्रांड पार्टनरशिप्स का मौका भी मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.