GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस एक्शन गेम को डिवेलप करने की कॉस्ट एक अरब डॉलर से ज्यादा की होने का अनुमान है
इस गेम के लॉन्च के साथ गेमिंग कंसोल्स की डिमांड भी बढ़ी है
Photo Credit: Rockstar Games
एंटरटेनमेंट के इतिहास का सबसे बड़ा लॉन्च बताई जा रही एक्शन गेम Grand Theft Auto 6 ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। GTA 6 को गुरुवार को लॉन्च किया गया था और इसका गेमर्स के बीच इसका जोरदार क्रेज है। इस गेम के लॉन्च की वजह से Sony के PlayStation 5 और Microsoft के Xbox गेमिंग कंसोल्स की डिमांड भी बढ़ी है।
मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुसार, GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स और पहले दिन की सेल्स 2.45 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा की है और इससे लगभग 2.36 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है। इसकी तुलना में इस वर्ष की सबसे अधिक रेवेन्यू हासिल करने वाली मूवी, Spider-Man: Brand New Day ने सिनेमा में शोज से लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए हैं। GTA 6 की पब्लिशर Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two ने इस गेम की सेल्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Take-Two का कहना है कि इसके लिए डिमांड अनुमान से कहीं ज्यादा है।
अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में अपराधियों की जगह प्लेयर्स को देने वाली इस गेम में नए कैरेक्टर्स Lucia और उसका पार्टनर Jason शामिल हैं। GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar India के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं।
GTA 6 को डिवेलप करने की कॉस्ट एक अरब डॉलर से ज्यादा की होने का अनुमान है, जिससे यह सबसे महंगी वीडियो गेम होगी। Sensor Tower ने बताया है कि GTA 6 की अधिक लोकप्रियता की वजह से अन्य सिंगल-प्लेयर गेमिंग टाइटल्स के लिए गेमर्स की दिलचस्पी कुछ कम हो सकती है। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम बन गई है। इस गेम की सेल्स का तीन-चौथाई प्लेस्टेशन 5 और Xbox के लिए है। Rockstar Games ने यह नहीं बताया है कि GTA 6 को पर्सनल कंप्यूटर (PC) के लिए कब रिलीज किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।