Fortnite ने नए सीज़न और लाइव इवेंट को किया स्थगित

अमेरिका में हाल ही में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और उसके बाद ज़ोरो से चल रहे विरोध प्रदर्शनों की वजह से आई अशांति के चलते Fortnite Chapter 2 Season 3 के रिलीज़ और 'The Device' नाम के इवेंट को टाला गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 जून 2020 12:38 IST
ख़ास बातें
  • पहले 1 मई को रिलीज़ किया जावा था Fortnite Season 3
  • अप्रैल में भी कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित हो चुका है नया सीज़न
  • अब बुधवार, 17 जून को जारी किया जाएगा फोर्टनाइट चैप्टर 2 सीज़न 3

Fortnite Chapter 2 - Season 3 को 17 जून 2020 को रिलीज़ करने की योजना है

Fortnite का अगला लाइव इवेंट और सीज़न 3 एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। इस बार इसके पीछे अमेरिका में चल रहे विरोध प्रदर्शन को कारण बताया जा रहा है। एपिक गेम्स ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए घोषणा करते हुए बताय कि टीमों को "अपने आप पर, अपने परिवार और अपने समुदायों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है"। इसमें कहा गया है कि 'द डिवाइस' नाम का लाइव इवेंट और सीज़न 3 को क्रमशः 15 जून और 17 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इससे पहले एक बार अप्रैल में और दूसरी बार पिछले हफ्ते इस इवेंट और Fortnite Season 3 को आगे बढ़ा दिया गया था। इसके अलावा कई अन्य कंपनियों ने भी अपने संबंधित अपडेट और आगामी कंटेंट को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला लिया है।

Epic Games ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि लाइव इवेंट और नए फोर्टनाइट सीज़न को पीछे क्यों धकेला गया है। अमेरिका में हाल ही में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और उसके बाद ज़ोरो से चल रहे विरोध प्रदर्शनों की वजह से आई अशांति के चलते इस रिलीज़ और इवेंट को टाला गया है। इसपर कंपनी ने कहा, (अनुवादित) "टीम Fortnite को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है, लेकिन हमें इस समय सीज़न 3 के लॉन्च के समय को संतुलित करने की आवश्यकता है, जिससे टीम अपने, अपने परिवार और अपने समुदायों पर ध्यान केंद्रित कर सके।” पोस्ट में कहा गया है कि 'द डिवाइस' नाम का लाइव इवेंट को सोमवार, 15 जून तक के लिए टाल दिया गया है, जबकि फोर्टनाइट सीज़न 3 या चैप्टर 2 सीज़न 3 को बुधवार, 17 जून तक के लिए टाला गया है।

Fortnite Chapter 2 Season 3 को मूल रूप से 1 मई को रिलीज़ करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन इसे 4 जून तक के लिए टाल दिया गया था। उस समय, एपिक गेम्स ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि उसने नए सीज़न के लिए रिलीज़ की तारीख को क्यों स्थगित किया। फिर, The Verge की एक रिपोर्ट सामने आई, जिसके अनुसार, लाइव इवेंट और चैप्टर 2 सीज़न 3 को क्रमशः 6 जून और 11 जून तक के लिए टाला गया। तब भी, एपिक गेम्स ने देरी का कारण नहीं दिया था, लेकिन यह माना जाता था कि कोरोनोवायरस महामारी इसके पीछे का कारण था।

अब, फोर्टनाइट लाइव इवेंट और नए सीज़न में एक बार फिर देरी हो गई है लेकिन इस बार हमारे पास इसका एक कारण है। जैसा कि हमने बताया कि लाइव इवेंट 15 जून को शुरू होगा जबकि फोर्टनाइट चैप्टर 2 सीज़न 3 17 जून को शुरू होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.