FIFA 21 की कीमत और रिलीज़ की तारीख की हुई घोषणा, ट्रेलर वीडियो भी जारी

FIFA 21 पीसी के लिए Origin और Steam दोनों पर उपलब्ध है। फीफा 21 के “चैंपियंस” और “अल्टीमेट” एडिशन की रिलीज़ की तारीख 6 अक्टूबर है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 19 जून 2020 10:55 IST
ख़ास बातें
  • FIFA 21 को तीन एडिशन में किया गया है पेश
  • Standard, Champions और Ultimate एडिशन में पेश हुआ है फीफा 21
  • FIFA 21 स्टैंडर्ड एडिशन 9 अक्टूबर और अन्य एडिशन 6 अक्टूबर को होंगे लॉन्च

FIFA 21 की भारत में कीमत 3,990 रुपये से शुरू होती है

FIFA 21 अब आधिकारिक तौर पर पेश हो गया है। EA Play 2020 में, डेवलपर EA Sports ने अपने लोकप्रिय फुटबॉल वीडियो गेम फीफा 21 को लॉन्च कर दिया है और कंपनी का दावा है कि प्लेयर अपने नए PS5 और Xbox Series X पर इस गेम का बेहतरीन अनुभव महसूस करेंगे। इसके अलावा यह भी बताते चले कि FIFA 21 इस साल 9 अक्टूबर को रिलीज़ होगा, लेकिन आप इसे पहले से ही खेलना शुरू कर सकते हैं, यदि आप EA / Origin एक्सेस की सदस्यता लेते हैं या अधिक प्रीमियम फीफा 21 एडिशन में से एक को चुनते हैं। एडिशनों की बात करें तो ईए स्पोर्ट्स ने फीफा 21 की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है।

FIFA 21 price in India
फीफा 21 "Standard Edition" को Xbox One पर 3,990 रुपये में रिलीज़ किया गया है। PS4 पर इसकी कीमत 3,999 रुपये है। पीसी के लिए भी इसकी कीमत 3,999 रुपये है। FIFA 21 "Champions Edition" की कीमत एक्सबॉक्स वन पर 5,490 रुपये। PS4 पर 5,499 रुपये और पीसी पर 5,499 रुपये है। FlFA 21 "Ultimiate Edition" की कीमत एक्सबॉक्स वन पर 6,490 रुपये। PS4 पर 6,499 रुपये और पीसी पर 6,499 रुपये है।

FIFA 21 पीसी के लिए Origin और Steam दोनों पर उपलब्ध है। फीफा 21 के “चैंपियंस” और “अल्टीमेट” एडिशन की रिलीज़ की तारीख 6 अक्टूबर है। आप पीएस 4 और एक्सबॉक्स वन या पीसी पर ओरिजिन एक्सेस की सदस्यता लेकर इसे 1 अक्टूबर से पहले ही खेलना शुरू कर सकते हैं। आपको खेलने के लिए 10 घंटे मिलेंगे। पीसी पर ओरिजिन एक्सेस प्रीमियर आपको 1 अक्टूबर को पूरा गेम देता है। ईए / ओरिजिन एक्सेस वाले सब्सक्राइबर्स अपनी सभी ईए खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं।


रिलीज़ की तारीख से पहले FIFA 21 एडिशनों में से किसी को भी प्री-ऑर्डर करने पर आपको अल्टीमेट टीम और करियर मोड बोनस मिल जाएंगे। "अल्टीमेट एडिशन" पर एक सीमित समय का अल्टीमेट टीम बोनस भी है, जो केवल 14 अगस्त तक उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FIFA 21, FIFA 21 Launch, FIFA 21 Price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  2. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  3. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  2. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  3. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  4. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  5. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
  6. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
  7. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
  10. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.