Call of Duty: Mobile सीज़न 9 नए मैप और इन बदलावों के साथ 16 अगस्त को होगा रिलीज़

Call of Duty: Mobile Season 9 में मल्टीप्लेयर लेवल के बदलाव भी होंगे। इसमें अब अनलॉक करने के लिए 10 लोडआउट स्लॉट होंगे। प्रत्येक लोडआउट में कस्टमाइज़्ड हथियार या नए ब्लूप्रिंट हथियारों में से एक को जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अगस्त 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Mobile Season 9 को 16 अगस्त को किया जाएगा रिलीज़
  • नए Shipment 1944 मैप को लेकर आएगा Conquest सीज़न
  • नए गनस्मिथ फीचर को भी अपडेट में जोड़ा जाएगा

Call of Duty: Mobile Season 9 में नया Shipment 1944 मैप भी जोड़ा गया है

Call of Duty: Mobile का नया Season 9 अपडेट 16 अगस्त को जारी होगा। इसकी घोषणा खुद गेम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा हुई है। आगामी सीज़न को 'Conquest' कहा जाएगा और यह गेम में कई नए बदलाव और सुविधाएं लाएगा, जिसमें नए नक्शे, मोड्स, ईवेंट्स, गनस्मिथ फ़ीचर और एक नया रैंक्ड सीरीज़ 6 शामिल हैं। कुछ मल्टीप्लेयर और बैटल रोयाल मोड से जुड़े अपडेट भी हैं और डेवलपर्स ने कुछ दिनों पहले साझा किए गए एक Reddit पोस्ट के जरिए सीज़न 9 में इन परिवर्तनों में से कुछ की जानकारी भी दी है।

कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल द्वारा किए रेडिट पोस्ट के अनुसार, सीज़न 9 के साथ गेम में कई बदलाव और सुधार देखने को मिलेंगे, जिनमें प्रमुख हैं गनस्मिथ फीचर और शिपमेंट 1944 मैप। गनस्मिथ प्लेयर्स को अपने हथियारों को बेहतर डेटा और अधिक अटेचमेंट सपोर्ट के साथ बेहतर बनाने का विकल्प देगा। इसके अलावा Shipment 1944 मैप भी जोड़ जाएगा। यह मैप सीज़न 9 के साथ स्टेबल वर्ज़न में एंट्री कर रहा है। इससे पहले इसे पब्लिक बीटा के लिए पेश किया गया था। यह एक मल्टीप्लेयर मैप है, जिसका साइज़ छोटा है और इसमें गेम भी तेज़ और रोमांचक रहेगा। डेवलपर्स का कहना है कि नए शिपमेंट 1944 मैप प्रैक्टिस करने वाले प्लेयर्स के लिए आदर्श होगा।

नए सीज़न में मल्टीप्लेयर लेवल के बदलाव भी होंगे। इसमें अब अनलॉक करने के लिए 10 लोडआउट स्लॉट होंगे। प्रत्येक लोडआउट में कस्टमाइज़्ड हथियार या नए ब्लूप्रिंट हथियारों में से एक को जोड़ा जा सकेगा। हालांकि, अपडेट वर्तमान लोडआउट को रीसेट कर देगा। बैटल रोयाल मोड के लिए, खिलाड़ी प्री-इंस्टॉल किए गए अटैचमेंट के साथ विभिन्न कैटेगरी के हथियारों को पा सकते हैं।

Call of Duty: Mobile के लिए नए बदलाव और सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी 16 अगस्त को अपडेट जारी होने पर मिलेगी। अपडेट से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए Gadgets 360 के साथ बने रहें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.