Call of Duty: Mobile Season 4 अप्रैल में होगा लाइव, जुड़ेगा नया हथियार और किरदार

Call of Duty: Mobile Steel Legion सीज़न औद्योगिक क्रांति के थीम वाले हथियार और उपकरण लेकर आएगा। इसमें एक नया हथियार होगा, जिसका नाम मैन-ओ-वॉर होगा और साथ ही इसमें रुइन नाम का एक नया सैनिक भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 मार्च 2020 19:26 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Mobile सीज़न 4 का नाम स्टील लीजन नाम से आएगा
  • नए सीज़न में होंगे नए हशियार और किरदार
  • कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल सीज़न 4 में कई नए मोड्स होंगे

Call of Duty: Mobile Season 4 में मैन-ओ-वॉर हथियार जोड़ा जाएगा

Call of Duty: Mobile Season 4, जिसे Steel Legion कहा जा रहा है, जल्द ही जारी होने वाला है। इस सीज़न में हमें एक नया रैंक और नया बैटल पास मिलेगा। अपडेट अप्रैल की शुरुआत में जारी किया जाएगा और गेम डेवलपर Activison का कहना है कि वे अपने सोशल मीडिया चैनलों पर अपडेट से जुड़े नियमित समाचार और घोषणाएं पोस्ट करते रहेंगे। स्टील लीजन नए मल्टीप्लेयर मोड और बैटल रोयाल के वारफेयर मोड के नए वर्ज़न के साथ आएगा। हाल ही में लाइव हुए नए नक्शे Meltdown में भी कुछ सुधार और बदलाव होंगे।

Reddit पोस्ट के अनुसार, नए सीज़न में औद्योगिक क्रांति के थीम वाले हथियार और उपकरण शामिल होंगे। यह एक नया हथियार लाएगा, जिसका नाम मैन-ओ-वॉर होगा और साथ ही इसमें रुइन नाम का एक नया सैनिक भी शामिल किया जाएगा। स्टील लीजन रैंक मोड में कुछ बदलाव भी लेकर आएगा और रैंक मैच टैब में आर्ट और पार्टिकल इफेक्ट को बेहतर बनाएगा। खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर स्कोर अर्निंग के नियम में भी सुधार किए जाएंगे। स्क्रैपयार्ड मैप को अस्थायी रूप से मेल्टडाउन के साथ बदल दिया जाएगा। पोस्ट में कहा गया है कि रैंक वाले मैच को खोने का जुर्माना भी कम किया जाएगा।
Advertisement

कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल के स्टील लीजन सीज़न में जोड़े गए मोड्स में गन गेम + टीम डेथमैच और 2v2 शोडाउन शामिल होंगे। पहले मोड में खिलाड़ियों को दो किल्स या दो असिस्ट पर नए हथियार मिलेंगे। इसके अलावा 2v2 शोडाउन में, दो खिलाड़ियों की दो टीमें रैंडम लोडआउट के साथ मैच शुरू करेंगी और एक दूसरे को खत्म करने या ओवरटाइम में पॉइंट पर कब्जा करने की कोशिश करेंगी। 6 राउंड जीतने वाली पहली टीम मैच जीतेगी।

मेल्टडाउन मैप को हाल ही में Call of Duty: Mobile में जोड़ा गया था। यह एक मध्यम आकार का औद्योगिक मानचित्र है जिसमें विभिन्न स्तरों के साथ मैच को अधिक रोचक बनाया जाता है। स्टील लीजन अपडेट के साथ, मेल्टडाउन सर्च एंड डिस्ट्रॉय, डोम, टीम डेथ मैच, स्नाइपर्स ऑनली, गन गेम: टीम फाइट, गन गेम और फ्री फॉर ऑल गेम मोड उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.