Call of Duty: Mobile वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट की घोषणा, करोड़ों के इनाम जितने का मौका

Call of Duty: Mobile टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड्स 30 अप्रैल से शुरू होंगे और प्लेयर्स को इसमें भाग लेने के लिए वेटरन रैंक या उससे अधिक रैंक पर होना ज़रूरी होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 09:39 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Mobile टूर्नामेंट 30 अप्रैल से होगा शुरू
  • भाग लेने के लिए वेटरन रैंक या उससे अधिक रैंक पर होना ज़रूरी
  • रैंक बढ़ाने के लिए 30 अप्रैल तक का समय, जितने के लिए हैं करोड़ों के इनाम

Call of Duty: Mobile World Championship 2020 30 अप्रैल से शुरू होगी

Call of Duty: Mobile सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था और PUBG Mobile की तरह ही इस गेम ने भी लॉन्च के तुरंत बाद से ही बेहद लोकप्रियता हासिल कर ली थी। लॉन्च के तुरंत बाद से गेम को करोड़ों प्लेयर्स ने डाउनलोड करना शुरू कर दिया था और इसके चलते कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल ने कई रिकॉर्ड बनाए। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस समय दुनिया कोरोनोवायरस महामारी के खतरे को झेल रही है, लेकिन कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल के पीछे काम कर रही कंपनी Activison दुनिया भर के प्लेयर्स को एक साथ वर्चुअल दुनिया में साथ खेलने का मौका दे रही है। कंपनी 1 मिलियन डॉलर के इनामों के साथ एक Call of Duty: Mobile ग्लोबल टूर्नामेंट आयोजित करने जा रही है। यह ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 30 अप्रैल को समाप्त होगा और इसे सोनी एक्सपीरिया द्वारा प्रायोजित किया जाएगा।

अधिकांश ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की तरह ही कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल टूर्नामेंट: मोबाइल वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2020 में भी कई चरण होंगे और प्लेयर्स को इसमें आगे बढ़ने के लिए सेट किए गए पॉइन्ट्स जुटाने होंगे। एक्टिविज़न के अनुसार, स्टेज 2 में जाने के लिए टूर्नामेंट में भाग लेने वाले प्लेयर्स को स्टेज 1 में किसी भी वीकेंड के दौरान पहले दस रैंक वाले मैचों में 80 अंक हासिल करने होंगे। टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के साथ-साथ हर जीत के बाद प्लेयर्स रिवॉर्ड्स और अचीवमेंट्स भी हासिल करेंगे।

क्वालीफायर राउंड्स 30 अप्रैल से शुरू होंगे और प्लेयर्स को इसमें भाग लेने के लिए वेटरन रैंक या उससे अधिक रैंक पर होना ज़रूरी होगा। 30 अप्रैल से 24 मई तक होने वाले वीकेंड में ऑनलाइन क्वालिफायर होंगे। यदि आप भी Call of Duty: Mobile टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक हैं, तो कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल के टूर्नामेंट पेज पर जाएं और खुद को रजिस्टर करने के लिए जानकारी हासिल करें।

टूर्नामेंट के आगे बढ़ने पर कंपनी इनाम राशि और आने वाले चरणों के बारे में अधिक जानकारी साझा करेगी। इस टूर्नामेंट के जरिए एक्टिविज़न और सोनी का इरादा लोगों को एक तरह से एकजुट करने का है जो सरकारों द्वारा लागू किए गए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हैं। अच्छी बात यह है कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह से वर्चुअल है यानी इसमें सभी प्लेयर्स अपने घरों में रह कर ही खेल सकेंगे। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि इस टूर्नामेंट की कुल इनाम राशि 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7,61,45,000 रुपये) है, जो कि एक मोबाइल गेम के हिसाब से काफी अच्छा इनाम है। वे प्लयर्स जिनकी रैंक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिहाज़ से कम है, उनके पास रैंक बढ़ाने के लिए 30 अप्रैल तक का समय है। अच्छी बात यह है कि रैंक बढ़ाने के साथ प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद को बेहतर भी बना सकते हैं।
Advertisement

बता दें कि Call of Duty: Mobile ने लॉन्च के बाद पहले हफ्ते में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ डाउनलोड्स हासिल किए थे और यह संख्या दो महीनों में बढ़कर 170 मिलियन यानी 17 करोड़ हो गई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.