Battlegrounds Mobile इंडिया के प्‍लेयर्स के लिए अच्‍छी खबर, इस बड़े इवेंट में ले सकेंगे भाग

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी BGMI के इंडियन प्‍लेयर, एशियन गेम्‍स 2022 में ई-स्पोर्ट्स मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 14:20 IST
ख़ास बातें
  • एशियन गेम्‍स चीन के हांग्जो में 10 से 25 सितंबर तक आयोजित होंगे
  • इसके ई-स्पोर्ट्स मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई करने का मिलेगा मौका
  • क्राफ्टन ने इस साल भारतीय आईटी क्षेत्र में 70 मिलियन डॉलर निवेश किए हैं

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को लेकर क्राफ्टन इंडिया-स्‍पेसिफ‍िक अपडेट भी ला रही है, जो PUBG के ही जैसे ही हैं।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी BGMI के इंडियन प्‍लेयर, एशियन गेम्‍स 2022 में ई-स्पोर्ट्स मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे। इस गेम की डि‍वेलपर क्राफ्टन ने यह ऐलान किया है। यह गेम एशियन गेम्‍स 2022  के लिए सिलेक्‍ट किए गए खेलों में से एक है। एशियन गेम्‍स चीन के हांग्जो में 10 से 25 सितंबर तक आयोजित होंगे। कंपनी का कहना है कि उसने इस साल भारतीय आईटी क्षेत्र में कुल 70 मिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिसमें एक इंडि‍यन ई-स्पोर्ट्स कंपनी नोडविन गेमिंग, गेम स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म- लोको और एक वेब नॉवेल प्लैटफॉर्म- प्रतिलिपि शामिल हैं।

एक ब्लॉग पोस्ट में क्राफ्टन ने बताया है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के अलावा विभिन्न रीजन के खिलाड़ी अन्‍य खेलों जैसे- लीग ऑफ लीजेंड्स, एरिना ऑफ वेलोर, ईए स्पोर्ट्स फीफा, डोटा 2, हर्थस्टोन, स्ट्रीट फाइटर वी, और ड्रीम थ्री किंगडम्‍स 2 में भी कंपीट कर सकेंगे। इससे जुड़ी बाकी जानकारी बाद में दी जाएगी। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया और PUBG एक जैसे गेम हैं। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को लेकर क्राफ्टन इंडिया-स्‍पेसिफ‍िक अपडेट भी ला रही है, जो PUBG के ही जैसे ही हैं।
Advertisement

हाल ही में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को पेलोड 2.0 मोड मिला है, जो PUBG मोबाइल के पेलोड 2.0 मोड का बदला हुआ वर्जन लगता है। इस मोड में खिलाड़ी 'सुपर वेपन्स' से लैस बख्तरबंद कारों और हेलि‍कॉप्टरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मोड- रडार, बम सूट और अनमैंड एरियल वीकल (यूएवी) जैसे नए उपकरण भी पेश करता है। इसमें एक नया वायरस इंफेक्शन मोड भी है, जहां खिलाड़ी जॉम्बीज के खिलाफ सर्वाइव करते हैं।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.