BGMI में आया स्पेशल आउटफिट और स्किन वाला Ocean Friends क्रेट, जानें क्लेम करने का तरीका

BGMI ने अपने अनबैन के बाद, पहली बाद पिछले महीने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट घोषित किया था, जिसे Skyesports Champions Series कहा गया। यह 9 जून से शुरू हुआ था। इसमें 25 लाख रुपये तक के ईनाम रखे गए थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2023 19:33 IST
ख़ास बातें
  • 18 UC पर पहली ओपनिंग का बेनिफिट दिया जा रहा है
  • 540 UC में क्रेट को 10 बार खोलने का विकल्प भी चुन सकते हैं
  • रीलॉन्च के साथ BGMI में एक ट्रॉपिकल आइलैंड मैप जोड़ा गया है

BGMI को कई महीनों तक बैन रखा गया था और यह हाल ही में वापस लॉन्च हुआ है

Battlegrounds Mobile India को कई महीनों के बैन के बाद आखिरकार खेलने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। गेम पब्लिशर Krafton तब से ही गेम में कई नए एलिमेंट जोड़ रहा है और उम्मीद कर रहा है कि फैंस गेम में बड़ी संख्या में वापसी करें। हाल ही में Krafton ने BGMI में एक नया लिमिटेड टाइम क्रेट जोड़ा है। इसका नाम Ocean Friends है और यह गेम में खरीदने के लिए उपलब्ध है। चलिए जानते हैं कि इस क्रेट में प्लेयर्स को क्या मिल रहा है और इसे कैसे लिया जाए।

BGMI में Ocean Friends क्रेट नाम से एक नया लिमिटेड टाइम क्रेट जोड़ा गया है, जो इन-गेम आइटम जैसे कि स्किन, एक्सेसरीज इत्यादि लेकर आता है। क्रेट गेम में खरीद के लिए उपलब्ध है। जैसा कि ओशियन फ्रेंड्स क्रेट के नाम से पता चलता है, ये ओशियन-थीम वाला क्रेट है, जो ओशियन से प्रेरित स्किन और ऑब्जेक्ट लेकर आता है। इसमें मंटा रे सेट, फ्रॉग प्रिंस बैकपैक और अन्य पॉपुलर आउटपुट शामिल हैं। ओशियन फ्रेंड्स क्रेट अब सभी बीजीएमआई यूजर्स के लिए 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ मिल रहा है। 
Advertisement
 

क्रेट ड्रॉप पाने के लिए, प्लेयर्स को 60 UC की मूल कीमत के बजाय 18 UC पर पहली ओपनिंग का बेनिफिट दिया जा रहा है। वैकल्पिक रूप से, प्लेयर्स 600 UC की मूल कीमत के बजाय 540 UC में क्रेट को 10 बार खोलने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

क्राफ्टन ने हाल ही में एक नए गार्ड क्रेट की भी घोषणा की है। यह क्रेट नए ओशियन फ्रेंड्स क्रेट के साथ भी उपलब्ध है और इसमें स्टाइलिश क्रिसेंट प्रिंसेस सेट, रेड और ग्रीन सोल्जर सेट, स्लेयर बियर हेड इत्यादि शामिल हैं।
Advertisement

BGMI ने अपने अनबैन के बाद, पहली बाद पिछले महीने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट घोषित किया था, जिसे Skyesports Champions Series कहा गया। यह 9 जून से शुरू हुआ था। इसमें 25 लाख रुपये तक के ईनाम रखे गए थे।
Advertisement

रीलॉन्च के साथ BGMI में एक ट्रॉपिकल आइलैंड मैप जोड़ा गया है। इसके अलावा, गेम की लत न लगे, इसके लिए खेलने को समय को सीमित किया गया है। नाबालिगों के लिए इसमें 3 घंटे की लिमिट तय की गई है। यानि कि वे दिन में केवल तीन घंटे ही इसे खेल पाएंगे। जबकि जो वयस्क प्लेयर हैं, वे गेम को दिन में 6 घंटे खेल पाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.