Battlegrounds Mobile India के नए पैच अपडेट ने ठीक की ये सभी समस्याएं

इन फिक्स के अलावा, Battlegrounds Mobile India में अभी भी कुछ समस्याओं को ठीक किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जुलाई 2021 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India 1.5.0 में आने वाली समस्याओं को किया गया फिक्स
  • गेम में कुछ बग्स को ठीक करने के लिए रिलीज़ किया गया सर्वर साइड पैच
  • गेम शट डाउन और लोडिंग स्क्रीन लैग को किया गया फिक्स

Battlegrounds Mobile India को हाल ही में नया v1.5.0 अपडेट भी मिला है

PUBG Mobile का भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India के पहले और बड़े अपडेट में प्लेयर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद डेवलपर Krafton ने जल्द इन समस्याओं को फिक्स करने का वादा भी किया। इनमें से कुछ समस्याओं को ठीक करने के लिए शनिवार को क्लाइंट पैच रिलीज़ किया गया। अपडेट एक बड़े बग को फिक्स करता है, जिसके कारण बैटल रोयाल गेम लोडिंग स्क्रीन पर अटक रहा था। ऐसा केवल तब होता था, जब प्लेयर ने यूनिकॉर्न-सेट आउटफिट पहना होता था। इसके अलावा कुछ डिवाइस पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के अचानक बंद होने की समस्या का भी ठीक कर दिया गया है।

Krafton ने Battlegrounds Mobile India साइट के जरिए क्लाइंट पैच के रिलीज़ नोट्स साझा किए। नोट्स के अनुसार, अपडेट उस समस्या को ठीक करता है, जो गेम को यूनिकॉर्न-सेट आउटफिट पहनते समय लोडिंग स्क्रीन पर अटका रहा था। इसकी जानकारी सबसे पहले पिछले हफ्ते सामने आई थी।

लेटेस्ट क्लाइंट पैच उस समस्या का भी समाधान करता है, जो कुछ डिवाइसों पर सीज़न (C1S1) मेन्यू को एक्सेस करते समय गेम को बंद कर रहा था। मिशन इग्निशन मोड में बगी कार को चलाते समय प्लेयर्स को गोली न मारने की समस्या को भी फिक्स किया गया। इसके अलावा, पैच एक और समस्या को ठीक करता है, जो अन्य प्लेयर के टेस्ला वाहन से आने वाली आवाज़ को कम कर रहा था।

Battlegrounds Mobile India को सर्वर-साइड अपडेट के जरिए पैच मिला है। इसका मतलब है कि आपको Google Play स्टोर से एक नया वर्ज़न डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, यह पैच गेम को री-स्टार्ट करने के बाद ही लागू होगा।
Advertisement

इन फिक्स के अलावा, अभी भी कुछ अन्य समस्याओं को ठीक किया जाना बाकी है। उदाहरण के लिए, Krafton ने अपनी साइट पर बताया है कि यूज़र्स अभी भी कुछ मामलों में इन-गेम करेंसी UC को क्लेम करने में सक्षम नहीं हैं। कुछ यूज़र्स डेली स्पेशल बंडल से रिवॉर्ड को क्लेम करने में भी सक्षम नहीं हैं। इसी तरह, कुछ मामलों में, जब कोई यूज़र एडवांस सप्लाई क्रेट से क्लेम किए गए सप्लाई मेडल को एक्सेस करता है, तो गेम यूज़र को गलत पेज पर ले जाता है।
Advertisement

Krafton ने इन सभी समस्याओं से जूझ रहे यूज़र्स को गेम से Settings> Basic> Customer Serive के जरिए डेवलपर टीम को रिपोर्ट करने की सलाह दी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.