Battlegrounds Mobile India में प्लेयर्स को मिल रहा ये एरर ... कंपनी पर जताई नाराजगी

Krafton ने गेम की वेबसाइट की एक पोस्ट में कहा कि बुधवार को रात 9 बजे (भारतीय समय के अनुसार) से कुछ प्लेयर्स को लॉगइन करने में समस्या आ रही थी।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 15:14 IST
ख़ास बातें
  • बुधवार को रात 9 बजे से कुछ प्लेयर्स को लॉगइन करने में आ रही थी समस्या।
  • केवल कुछ यूजर्स को आ रही है लॉगइन करने में परेशानी।
  • पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Fortnite भी हुआ था डाउन।

Krafton ने गेम की वेबसाइट की एक पोस्ट में लॉगइन एरर की पुष्टि की।

Battlegrounds Mobile India में यूजर्स को लॉगिन की समस्या आ रही है। कुछ प्लेयर्स को गेम में लॉगिन करने में परेशानी हो रही थी। क्राफ्टन ने भी इसे स्वीकार किया है। कंपनी ने कहा है कि कुछ यूजर्स को गेम में लॉगिन फेल्ड (login failed) एरर मिल रहा है और इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, यह समस्या कुछ ही यूजर्स के सामने आ रही है। अभी तक क्राफ्टन ने इसका कारण नहीं बताया है। कंपनी की ओर से समस्या के ठीक होने के बारे में भी पुष्टि नहीं की गई है। 

Krafton ने गेम की वेबसाइट की एक पोस्ट में कहा कि बुधवार को रात 9 बजे (भारतीय समय के अनुसार) से कुछ प्लेयर्स को लॉगिन करने में समस्या आ रही थी। यूजर्स को स्क्रीन पर एक एरर मैसेज दिखाई दे रहा था जिसमें लिखा आ रहा था- सर्वर ऑथेंटिकेशन एरर. लॉग इन फेल्ड (Server authentication error. Login failed)। यूजर्स ने BGMI Facebook पेज पर भी लॉगिन फेल होने के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। फेसबुक पोस्ट पर यूजर्स के लेटेस्ट कमेंट्स से पता चल रहा था कि यह खबर लिखने के समय तक भी यूजर्स के साथ यह समस्या बनी हुई थी। 
Advertisement

गैजेट्स 360 ने जब गेम में लॉगिन किया तो इसमें कोई समस्या नहीं दिखाई दी और हम दूसरे यूजर्स के साथ मैच शुरू कर पा रहे थे। इससे पता चलता है कि यह दिक्कत सभी यूजर्स को नहीं हो रही है। क्राफ्टन ने पोस्ट को गुरूवार के दिन 12.05am पर अपडेट किया था जिसमें कंपनी ने कहा था कि वे अभी भी लॉगइन की इस समस्या के बारे में पता लगाने में जुटे हैं। कंपनी ने पोस्ट में कहा, "हम लगातार इस समस्या का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समय लग रहा है। जैसे ही इसके बारे में पता लग पाता है या समस्या ठीक हो जाती है तो हम आपके पास नोटिस के साथ वापस लौटेंगे।"

यह समस्या केवल बैटलग्राऊंड्स मोबाइल के प्लेयर्स को ही नहीं आ रही थी, बल्कि पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Fortnite भी बुधवार की रात को डाउन हो गया था। भारतीय समय के अनुसार, रात को 8.30 बजे गेमर्स को सर्वर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा था और वे गेम को ओपन नहीं कर पा रहे थे। डेवलेपर Epic Games ने अंत में घोषणा की कि गेम सुबह 5.20 बजे ऑनलाइन हो गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.