Battlegrounds Mobile India में मई 2022 का अपडेट शुरू, नए मैप, मोड और फीचर्स से गेम बना और मजेदार!

गेम अपडेट में दूसरा बड़ा फीचर Core Circle mode के रूप में दिया गया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 14 मई 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • 13 मई शाम 4 बजे से iOS डिवाइसेज पर अपडेट शुरू
  • Android 12 OS वाले स्मार्टफोन्स के लिए सावधानी भी बताई गई है
  • गेम में तीसरा बड़ा अपडेट क्लासिक मोड के रूप में दिया गया है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में मई महीने का अपडेट रोल आउट होना शुरू हो गया है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में मई महीने का अपडेट रोल आउट होना शुरू हो गया है। यह नया अपडेट कई नए फीचर्स लेकर आया है जिसमें लिविक मैप का ऑफिशिअल वर्जन, कोर सर्किल मोड के साथ क्लासिक मोड भी दिया गया है। डेवलपर क्राफ्टन ने ये भी घोषणा की है कि Battlegrounds Mobile India (BGMI) अपनी पहली एनिवर्सरी मना रहा है। इस मौके पर अपडेट में फर्स्ट एनिवर्सरी लॉबी भी दी गई है, कुछ इन-गेम आइटम्स और प्लेयर्स के लिए स्किन सेल भी है। इस बीच क्राफ्टन ने Android 12 OS वाले स्मार्टफोन्स के लिए एक अपडेट से जुड़ी सावधानी भी बताई है। 

BGMI वेबसाइट के अनुसार, 13 मई को शाम 4 बजे से iOS डिवाइसेज पर अपडेट मिलने लगेगा और एंड्रॉयड डिवाइसेज पर 12.30pm से 9.30pm तक अपडेट मिलेगा। अपडेट को धीरे धीरे रोल आउट किया जा रहा है इसलिए बताए गए समय में कुछ अंतर भी आ सकता है। गेम को अपडेट करने के लिए वाइ-फाई से कनेक्ट करने की सलाह दी गई है।   
 

BGMI May 2022 update 2.0 features

गेम में पहला खास अपडेट ऑफिशिअल Livik Map मैप का है। इसमें प्लेयर नए थीम वाले एरिया में लड़ सकते हैं, एक ऑल-टेर्रेन UTV (हाइ-स्पीड 4 व्हील सीटर) पा सकते हैं, साथ ही प्लेयर अपने स्टैंडर्ड वेपन जैसे AKM, M416, MK12 और M24 को XT वेपन में बदल सकते हैं। 

अब प्लेयर्स क्रेट्स के बड़े कैशे से सप्लाई लोड कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑफिशिअल बैटलग्राउंड्स मैप में स्पेशल सप्लाई भी होंगी, एक नई जिपलाइन होगी जिससे स्थान दर स्थान तेजी से जाया जा सकेगा, एक नई फुटबॉल पिच भी होगी। यहां पर प्लेयर्स अधिक आइटम पाने के लिए गोल करने में भी हाथ आजमा सकते हैं। 

गेम अपडेट में दूसरा बड़ा फीचर Core Circle mode के रूप में दिया गया है। डेवलपर के अनुसार, यह मोड पॉपुलर जापानी एनिमेशन Evangelion से प्रेरित है। इसमें नई स्किन दी गई हैं, ईनाम हैं और प्रोगेस के आधार पर बोनस भी दिए गए हैं। इसका मजा Erangel और Livik मोड में लिया जा सकता है। BGMI का कहना है कि प्लेयर्स थीम को इन-गेम डिस्कवरी इवेंट्स के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं और 14 मई के बाद भाग लेकर प्रोग्रेस के लिए एक्स्ट्रा बोनस पा सकते हैं। 
Advertisement

गेम में तीसरा बड़ा अपडेट क्लासिक मोड के रूप में दिया गया है। इसमें एक इमरजेंसी पिकअप फीचर है जिसके माध्यम से प्लेयर्स Erangel और Miramar में इमेरजेंसी पिकअप के लिए कॉल कर सकते हैं। उसके बाद प्लेयर को दोबारा से प्ले जोन के बीच में ही छोड़ दिया जाएगा। Revival Tower का फीचर भी आपको काफी रोचक लगेगा जिसमें प्लेयर्स गिर चुके टीम मेंबर्स को दोबारा से वापस ला सकते हैं। 

क्राफ्टन ने Android 12 OS वाले स्मार्टफोन्स के लिए एक अपडेट से जुड़ी सावधानी भी बताई है। डेवलपर ने कहा है कि गेम को अपडेट करते समय अगर Android 12 OS यूजर्स को एक मैसेज Unknown error के रूप में मिलता है तो डिवाइस को रिस्टार्ट करके दोबारा ट्राइ करें। अगर यूजर को Error code: 3 मिलता है तो Try Again पर टैप करके फिर से कोशिश करें। 
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  5. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  8. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  9. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.