बच्‍चे कम खेलें गेम, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने शुरू किया कैंपेन

गेमर्स अपनी और अपनी टीम के साथियों की मेंटल हेल्‍थ की देखभाल करने का संकल्प लें, उन्‍हें प्रोत्साहित करने के लिए क्राफ्टन एक सीरीज भी रिलीज करेगी। YouTube पर एक वीडियो पहले ही जारी किया जा चुका है, जो BGMI में पैरंटल कंट्रोल को हाईलाइट करता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 14:39 IST
ख़ास बातें
  • क्राफ्टन अपने कैंपेन में पैरंटल कंट्रोल्‍स को हाईलाइट कर रही है
  • कंपनी ने इन-गेम ग्राफिक्स को भी संवेदनशील बनाने की बात कही है
  • लैंग्‍वेज को कंट्रोल में रखने वाले पैरामीटर भी सेट किए हैं

गेम शुरू होने से ठीक पहले BGMI एक चेतावनी दिखाता है कि प्‍लेयर उस वर्चुअल वर्ल्‍ड के बारे में अवेयर हैं, जिसमें वो दाखिल हो रहे हैं।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की डि‍वेलपर क्राफ्टन अपने लेटेस्‍ट "गेमिंग रिस्पॉन्सिबली" कैंपेन में पैरंटल कंट्रोल्‍स को हाइलाइट कर रही है। इसमें वर्चुअल वर्ल्ड वॉर्निंग मेसेज, 18 साल से कम उम्र के सभी प्‍लेयर्स के लिए ओटीपी ऑथेन्टिकेशन, बेहतर गेम-लाइफ बैलेंस के लिए ब्रेक रिमाइंडर, गेमप्ले लिमिट्स और प्‍लेयर्स की रोजाना खर्च की लिमिट शामिल हैं, ताकि ओवरस्पीडिंग को रोका जा सके। BGMI का कहना है कि हेल्‍दी और जिम्मेदार गेमिंग कल्‍चर को डिवेलप करने के लिए इन-गेम ग्राफिक्स को भी संवेदनशील बनाया है। हिंसा, खूनखराबे को कम किया है और लैंग्‍वेज को कंट्रोल में रखने वाले पैरामीटर सेट किए हैं।

गेमर्स अपनी और अपनी टीम के साथियों की मेंटल हेल्‍थ की देखभाल करने का संकल्प लें, उन्‍हें प्रोत्साहित करने के लिए क्राफ्टन एक सीरीज भी रिलीज करेगी। YouTube पर एक वीडियो पहले ही जारी किया जा चुका है, जो BGMI में पैरंटल कंट्रोल को हाईलाइट करता है। गेम रिस्पॉन्सिबली ड्राइव के तहत BGMI कम उम्र से जुड़े प्रतिबंधों को सामने लाना चाहता है जैसे-ओटीपी, ताकि BGMI खेलने के लिए पैरंट्स की सहमति मिल सके। क्राफ्टन, गेम की लत के खिलाफ भी अपने कदम दिखाना चाहती है। इसके लिए खेलने की टाइमिंग में कैपिंग, खर्च को लिमिट करना जैसे उपाय पेश किए गए हैं। 
Advertisement

गेम शुरू होने से ठीक पहले BGMI एक चेतावनी दिखाता है कि प्‍लेयर उस वर्चुअल वर्ल्‍ड के बारे में अवेयर हैं, जिसमें वो दाखिल हो रहे हैं। एक ऑडियो भी गेमिंग के दौरान प्‍लेयर्स को यह बताता रहता है कि वो वर्चुअल वर्ल्‍ड में हैं, ना कि हकीकत की दुनिया में। 18 साल से कम के प्‍लेयर को पहली बार खेलने से पहले पैरंट्स या गार्जियन को र‍जिस्‍टर करने की जरूरत होती है। 

BGMI का यह भी दावा है कि वह गेम-लाइफ बैलेंस बनाए रखने के लिए प्‍लेयर को ब्रेक टाइम रिमाइंडर देती है। साथ ही 18 साल से कम उम्र के प्‍लेयर्स को रोजाना तीन घंटे से अधिक गेम खेलने की इजाजत नहीं है। इन-गेम में डेली खर्च की लिमिट नाबालिगों के लिए 7000 तय की गई है, जो ऑटोमैटिकली उन्हें ओवरस्पेंडिंग और ओवर-गेमिंग से रोकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.