बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में 1,42,000 प्लेयर्स पर लगाया बैन

पिछले महीने भी BGMI ने 17 नवंबर से 23 नवंबर के बीच 157,000 से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 16:23 IST
ख़ास बातें
  • 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच बैन किया गया इन अकाउंट्स को
  • अवैध प्रोग्राम्‍स की मदद से गेम में चीटिंग कर रहे थे
  • पिछले महीने भी 157,000 से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगाया था

अवैध गतिविधि का पता लगाते ही क्राफ्टन खिलाड़ियों को नोटिस भेजता है। खासतौर पर ऐसे मामलों में जब अनऑफ‍िशियल चैनलों से गेम डाउनलोड किया जाता है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने अवैध प्रोग्राम्‍स को लिमिट करने के लिए अभियान चलाया है। इसके तहत एक हफ्ते से भी कम समय में 142,000 से अधिक प्‍लेयर्स पर बैन लगा दिया गया है। गेम की पब्लिशर क्राफ्टन ने BGMI की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर इसकी डिटेल्‍स शेयर की हैं। कहा है कि उसने तमाम केसों की जांच की है और इस साल 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच इन तमाम अकाउंट्स पर स्थायी रूप से बैन लगा दिया है। क्राफ्टन ने बैन किए गए अकाउंट्स के नाम की लिस्‍ट भी पब्लिश की है। BGMI बहुत जल्‍द PUBG मोबाइल से डेटा ट्रांसफर को भी बंद कर देगा।

क्राफ्टन ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पर 142,766 अकाउंट्स को 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच बैन कर दिया गया है। ये सभी अकाउंट्स अवैध प्रोग्राम्‍स का इस्‍तेमाल कर रहे थे। इन्‍हें स्थायी रूप से बैन कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि प्‍लेयर्स को बेहतर गेमिंग माहौल देने के लिए वह इस तरह के कदम उठाती रहेगी। 
Advertisement

पिछले महीने भी BGMI ने 17 नवंबर से 23 नवंबर के बीच 157,000 से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था।  अवैध गतिविधि का पता लगाते ही क्राफ्टन खिलाड़ियों को एक नोटिस भेजता है। खासतौर पर ऐसे मामलों में जब 
अनऑफ‍िशियल चैनलों से गेम डाउनलोड किया जाता है या कोई अवैध ऑक्जिलरी प्रोग्राम इंस्‍टॉल किया जाता है।  आमतौर पर कंपनी प्‍लेयर्स को बैन करने से पहले उन्‍हें वह अनवॉन्‍टेड डेटा हटाने का मौका देती है। 
Advertisement

हाल में कंपनी ने PUBG मोबाइल से BGMI में डेटा ट्रांसफर बंद करने का ऐलान भी किया है। इसके मुताबिक, इस साल 31 दिसंबर के बाद डेटा ट्रांसफर्स को बंद कर दिया जाएगा। क्राफ्टन ने कहा है कि जिन खिलाड़ियों ने स्‍मूद गेमप्ले के लिए PUBG मोबाइल नॉर्मडिक मैप : लिविक (पुराने ऐप) का इस्‍तेमाल किया था, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया उन यूजर्स के कुछ डेटा को पुराने ऐप अकाउंट से नए में ट्रांसफर कर देगा। प्‍लेयर्स के पास उनके PUBG मोबाइल डेटा को इम्‍पोर्ट करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय है। इससे पहले BGMI ने 5 नवंबर से फेसबुक अकाउंट से लॉग-इन को भी डिसेबल्‍ड कर दिया था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  9. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  10. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.