Battlegrounds Mobile India टेस्टिंग के लिए हुआ उपलब्ध

एक प्रेस स्टेटमेंट में, KRAFTON ने कहा है कि समय के साथ और अधिक बीटा टेस्टिंग स्लॉट खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जून 2021 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India आज सुबह टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हुआ था
  • ओपन बीटा के खुलते ही Google Play पर प्रोग्राम फुल हो गया
  • अर्ली एक्सेस पाने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया गेमप्ले वीडियो

Battlegrounds Mobile India के लॉन्च के लिए पहले 18 जून तारीख बताई जा रही थी

Battlegrounds Mobile India आखिरकार खेलने के लिए उपलब्ध है। हालांकि सभी के लिए नहीं, बल्कि फिलहाल इसे सीमित लोगों के लिए बीटा वर्ज़न में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि समय के साथ टेस्टिंग के लिए अधिक स्लॉट खोले जाएंगे। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की घोषणा मई के पहले हफ्ते में की गई थी और 18 मई को इसे प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया गया था।

KRAFTON ने Battlegrounds Mobile India के आधिकारिक Facebook पेज के जरिए साझा किया है कि गेम अर्ली एक्सेस या ओपन बीटा है और फैंस इसे डाउनलोड कर खेल सकते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि बीटा केवल सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया, क्योंकि ओपन होने के तुरंत बाद यह प्रोग्राम Google Play पर फुल दिखाई दे रहा था। बीटा टेस्टिंग लिंक अब या तो एक 'इंटरनल सर्वर एरर' दिखाता है या उसमें एक मैसेज लिखा आता है, जो कहता है कि टेस्टिंग प्रोग्राम टेस्टर्स की अधिकतम संख्या तक पहुंच गया है।
 

एक प्रेस स्टेटमेंट में, KRAFTON ने कहा है कि समय के साथ और अधिक बीटा टेस्टिंग स्लॉट खोले जाएंगे। ट्विटर पर एक यूज़र, जिसे Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस मिला है, ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट साझा किया, जिससे पता चलता है कि गेम का साइज़ 721MB होगा। कई यूज़र्स ने ट्विटर पर अर्ली एक्सेस न मिलने की निराशा भी व्यक्त की।

MySmartPrice के इरशाद (Ershad Kaleebullah) ने Battlegrounds Mobile India का एक गेमप्ले वीडियो भी शेयर किया है। इससे गेम में हुए कुछ बदलावों का पता चलता है। अब गेम में खून के लाल इफेक्ट के बजाय हरा रंग है। इसके अलावा गेम में सुरक्षित गेमिंग को लेकर कुछ चेतावनियां भी डाली गई हैं। डेटा को PUBG Mobile से ट्रांस्फर किया जा सकता है। अर्ली एक्सेस में लॉग-इन करने के लिए एक ओटीपी की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, गेम के मैप से लेकर सेटिंग्स तक, गेम काफी हद तक PUBG Mobile के समान ही है।
Advertisement

लीक्स का कहना था कि गेम 18 जून को लॉन्च होगा, लेकिन इस ओपन बीटा के एक दिन पहले रिलीज़ होने से यह तो साफ हो जाता है कि गेम 18 जून को लॉन्च नहीं होगा। फिलहाल डेवलपर द्वारा रिलीज़ डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ओपन बीटा का आज खुलना इस बात का अंदेशा जरूर देता है कि रिलीज़ में अभी थोड़ा और समय लग सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.