Battlegrounds Mobile India ने फिर बैन किए 1 लाख अकाउंट्स

Krafton ने एक पोस्ट में अनाउंस किया कि प्लेटफॉर्म से 99,583 अकाउंट्स को अवैध प्रोग्राम इस्तेमाल करने के लिए 6 दिनों के अंदर बैन कर दिया गया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 11:38 IST
ख़ास बातें
  • खातों पर यह बैन अभियान के तहत स्थायी तौर पर लगाया गया है।
  • गेम को हैक करने से बचाने के लिए कंपनी करती है अकाउंट्स को बैन।
  • पिछले हफ्ते क्राफ्टन ने 1 लाख 42 हजार 766 अकाउंट्स को बैन किया था।

क्राफ्टन लगातार ऐसे अकाउंट्स को बैन करती आ रही है जो गैर कानूनी तरीके से गेम को हैक करने की कोशिश करते हैं।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने गेमिंग के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए फिर से सख्त कदम उठाए हैं ताकि गेम में कोई भी अवैध प्रोग्राम या एक्टिविटी नहीं चलाई जा सके। इसी दिशा में गेम के पब्लिशर क्राफ्टन ने लगभग 1 लाख अकाउंट्स को एक हफ्ते के अंदर बैन कर दिया है। क्राफ्टन ने 13 से 19 दिसंबर के बीच इन 1 लाख अकाउंट्स को स्थायी रूप से बैन कर दिया। डेलवेपर ने बैन किए गए खातों के नामों की लिस्ट भी पब्लिश की है। अभी हाल ही में बीजीएमआई ने 1 लाख 42 हजार प्लेयर्स को 6 से 12 दिसंबर के बीच प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। 

Krafton ने एक पोस्ट में अनाउंस किया कि प्लेटफॉर्म से 99,583 अकाउंट्स को अवैध प्रोग्राम इस्तेमाल करने के लिए 6 दिनों के अंदर बैन कर दिया गया है। खातों पर यह बैन अभियान के तहत स्थायी तौर पर लगाया गया है। कंपनी लगातार ऐसे अकाउंट्स को बैन करती आ रही है जो गैर कानूनी तरीके से गेम को हैक करने की कोशिश करते हैं। क्राफ्टन ने बैन किए गए सभी अकाउंट्स के नाम एक लिस्ट में पब्लिश किए हैं। बैन किए जाने के बाद अब इन खातों से दोबारा गेम में लॉगइन नहीं किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में भी इस तरह का सख्त रवैया जारी रखेगी और प्लेयर्स को गेमिंग का एक बेहतर वातावरण देने के अपने लक्ष्य पर काम करती रहेगी। 

क्राफ्टन आमतौर पर प्लेयर्स को तब बैन करती है जब गेम को किसी गैर अधिकारिक चैनल से डाउनलोड किया गया हो या फिर उस डिवाइस पर कोई अवैध प्रोग्राम चल रहा हो। पिछले हफ्ते क्राफ्टन ने 1 लाख 42 हजार 766 अकाउंट्स को बैन करने की घोषणा की थी। ये खाते 6 से 12 दिसंबर के बीच बैन किए गए थे। इसी तरह कंपनी ने नवंबर महीने में 17 से 23 तारीख के बीच 1 लाख 57 हजार अकाउंट बैन किए थे। कंपनी प्लेयर्स को गैर-कानूनी एक्टिविटी के लिए नोटिस भी भेजती है। अकाउंट को बैन करने से पहले कंपनी प्लेयर्स को गेम रिपेयर करने का मौका भी देती है ताकि गेम से अनचाहा डेटा हटाया जा सके। 

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया जल्द ही PUBG Mobile से डेटा ट्रांसफर बंद कर देगी। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी वह पब्जी मोबाइल से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में डेटा के ट्रांसफर को रोकने वाली है। प्लेयर्स के पास पब्जी मोबाइल के डेटा को बैटलग्राउंड्स मोबाइल में इम्पोर्ट करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.