Asus ROG Ally X गेमिंग डिवाइस 1TB स्टोरेज, बड़ी बैटरी के साथ 2 जून को होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव

ROG Ally X के लॉन्च में 2 दिन का समय रह गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मई 2024 09:50 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में नया चार्जिंग पोर्ट USB टाइप-C के रूप में देखने को मिल सकता है।
  • यह डिवाइस इस बार बड़ी स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • Asus ROG Ally X में डिस्प्ले अपग्रेड आने की संभावना नहीं बताई जा रही है।

ROG Ally X में बड़ी स्टोरेज और बैटरी देखने को मिल सकती है।

Photo Credit: Asus

Asus ROG Ally X को कंपनी 2 जून को लॉन्च करने वाली है। ROG Ally X गेमिंग हैंडहेल्ड डिवाइस है जो इस वक्त सुर्खियों में है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से डिवाइस की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही इसका एक टीजर भी जारी कर दिया है। नए मॉडल में कंपनी कई अपग्रेड कर सकती है। इसमें पहले से ज्यादा स्टोरेज देखने को मिल सकती है। साथ ही डिवाइस को लंबे बैटरी बैकअप के साथ पेश किया जा सकता है। आइए डिटेल में जानते हैं कैसा होगा ROG Ally X गेमिंग डिवाइस। 

ROG Ally X के लॉन्च में 2 दिन का समय रह गया है। डिवाइस 2 जून को लॉन्च होगा। कंपनी इसके लॉन्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइवस्ट्रीम करेगी। ROG Ally X का टीजर भी कंपनी ने X पर जारी कर दिया है।

Advertisement
हालांकि, इस टीजर इमेज में इसका डिजाइन बहुत ज्यादा पता नहीं चल रहा है। लॉन्च इवेंट YouTube और Twitch प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाया जाएगा। इसका YouTube लिंक यहां नीचे दिया जा रहा है। 

ROG Ally X के लिए संभावित स्पेसिफिकेशंस पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। यह डिवाइस इस बार बड़ी स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 1TB वाला वर्जन भी पेश किया जा सकता है। डिवाइस में 2230 SSD की बजाए बड़ी M.2 2280 SSD दी जाएगी। कंपनी नए मॉडल में बड़ी बैटरी कैपिसिटी दे सकती है। ताकि यह लम्बे समय तक गेम प्ले कर सकेगा। डिवाइस में नया चार्जिंग पोर्ट USB टाइप-C के रूप में देखने को मिल सकता है। इसकी मदद से इसे पारंपरिक एक्सटर्नल GPU से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। अभी तक Ally में USB 3.2 Gen 2 देखने को मिलता था। जो कि एक्सटर्नल GPU से कनेक्ट होने के लिए ROG XG पोर्ट पर निर्भर रहता था। 

Asus ROG Ally X में डिस्प्ले अपग्रेड आने की संभावना नहीं बताई जा रही है। यह पुराने 7 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD पैनल होगा। अभी तक कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लॉन्च में समय कम बचा है, इसलिए सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च के दिन ही देखने को मिलने की संभावना है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.