Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल 12 जुलाई को भारत में होगा लॉन्‍च, उससे पहले हो रही फ्लैश सेल, जानें प्राइस

Asus ROG Ally : Asus ROG Ally को अमेरिका समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जा चुका है। यह विंडोज 11 पर चलता है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2023 21:05 IST
ख़ास बातें
  • इस गेमिंग कंसोल की फ्लैश सेल 7 जुलाई को हो रही है
  • एक दिन के लिए फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल किया जाएगा
  • Asus ROG Ally की कीमत भारत में 69,990 रुपये है

इस हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल में 7 इंच का फुल-एचडी (1,920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Asus

आसुस का पोर्टेबल गेमिंग कंसोल ‘आसुस आरओजी ऐली' (Asus ROG Ally) भारत में 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। बुधवार को कंपनी ने यह ऐलान किया। आसुस के अनुसार, लॉन्चिंग से पहले यह गेमिंग कंसोल 7 जुलाई को एक दिन के लिए फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल किया जाएगा। आसुस ने पिछले हफ्ते ही इस गेमिंग कंसोल के भारत में आने की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी थी। Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें AMD का Z1 एक्सट्रीम APU प्रोसेसर है, जिसके साथ 16 जीबी रैम है। 
 

Asus ROG Ally की भारत में कीमत और उपलब्धता

Asus ROG Ally की कीमत भारत में 69,990 रुपये है। भारत में यह डिवाइस 12 जुलाई को लॉन्च की जाएगी, लेकिन उससे पहले फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के तहत 7 जुलाई को एक दिन के लिए उपलब्ध होगी। Asus ROG Ally को आसुस ई-शॉप, फ्लिपकार्ट के अलावा देश में कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और आरओजी स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement

कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि Asus ROG Ally को खरीदने वाले पहले 200 कस्‍टमर्स कंपनी की वेबसाइट पर प्रमोशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराने के बाद 2 हजार रुपये का कॉम्प्लिमेंट्री ROG Ally हासिल कर पाएंगे। 
 

Asus ROG Ally के अनुमानित स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Asus ROG Ally को अमेरिका समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जा चुका है। यह विंडोज 11 पर चलता है। इसमें AMD के Z1 और Z1 एक्सट्रीम चिप्स दी गई हैं साथ में AMD RDNA3 ग्राफिक्स भी है। गेमिंग कंसोल में 16GB LPDDR5 RAM लगाई गई है और गेम्स को स्टोर करने के लिए 512GB का NVMe स्टोरेज मिलता है।
Advertisement

इस हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल में 7 इंच का फुल-एचडी (1,920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 7ms रिस्पॉन्स टाइम और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसमें एबीएक्सवाई बटन्‍स, थंबस्टिक्स, डी-पैड, बंपर और एनालॉग ट्रिगर्स भी मिलते हैं। 

आसुस की इस डिवाइस में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की कनेक्टिविटी है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप दिया गया है। गेमिंग कंसोल में 40Whr बैटरी है साथ में 65W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.