Asphalt 9, Grid Autosport, Real Racing 3: बेस्ट रेसिंग गेम्स मोबाइल फोन के लिए (मई 2020)

Asphalt, Real Racing और Need For Speed का नाम मोबाइल रेसिंग गेम्स की दुनिया में बहुत बड़ा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई अन्य गेम्स भी हैं, जो खेलने में बड़े मज़ेदार हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 16 मई 2020 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Asphalt 9, Real Racing 3 हैं बेहद लोकप्रिय मोबाइल रेसिंग गेम्स
  • Grid Autosport और Motorsport Manager Mobile 3 भी बेहतरीन गेम में शुमार
  • Riptide GP: Renegade है ज़रा हटकर, पानी में होती है रेस

Real Racing 3, Asphalt 9, Riptide बेहद लोकप्रिय मोबाइल रेसिंग गेम्स हैं

Android पर यदि आप रेसिंग गेम्स की बात करेंगे तो यहां आपको हज़ारों गेम्स चुनने को मिल जाएंगे। ज्यादातर मोबाइल रेसिंग गेम्स प्रेमी बेस्ट मोबाइल रेसिंग गेम्स सुनते ही Asphalt, Real Racing और Need For Speed का नाम लेते हैं। और ले भी क्यों न। इन गेम्स के ग्राफिक्स और गेमप्ले है ही जबरदस्त। लेकिन ऐसा नहीं है कि मोबाइल रेसिंग गेम्स की दुनिया में केवल इन तीन गेम्स का राज है। कुछ गेम्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में शायद आपने सुना भी न हो, लेकिन यह काफी हद तक खेलने में ऊपर बताए तीनों गेम्स की तरह ही रोमांचक हो। जी हां, Grid Autosport, Riptide GP: Renegade, Motorsport Manager Mobile 3 भी हमारी बेस्ट मोबाइल रेसिंग गेम्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाते हैं। ये न केवल जबरदस्त ग्राफिक्स के साथ आते हैं, बल्कि इनका गेमप्ले इतना रोमांचक है कि आप इन्हें खेलते-खेलते घड़ी की ओर देखना भूल जाएंगे।

हमने अपने अनुभव के आधार पर एंड्रॉयड पर कुछ बेहतरीन रेसिंग गेम्स की एक लिस्ट बनाई है। इनमें से कुछ डाउनलोड के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं और अन्य के लिए आपको थोड़े पैसे चुकाने होंगे, लेकिन सभी में एक चीज समान है- रोमांच, मज़ा और टाइमपास। Android पर हमारे पसंदीदा रेसिंग गेम कौन से हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।
Advertisement
 
 

Grid Autosport

हमारी लिस्ट में सबसे महंगा रेसिंग गेम Grid Autosport है, जिसकी कीमत Google Play Store पर 900 रुपये है। हालांकि इसके महंगे होने का भी एक कारण है। इस गेम को मूल रूप से पीसी और कॉन्सोल के लिए विकसित किया गया था और अब Feral Interactive द्वारा इसे एंड्रॉयड पर लाया गया है। यह गेम डेवलपर मोबाइल प्लेटफॉर्म पर हाई-एंड गेम लाने के लिए जाना जाता है। इस गेम का Android वर्ज़न काफी हद तक पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न की तरह ही है।

ग्रिड ऑटोसपोर्ट एक सिमुलेशन रेसिंग गेम है, जो आपको मोबाइल में भी असल जीवन में कार चलाने जैसा अनुभव देता है। यह गेम अन्य धूम धड़ाके वाले रेसिंग गेम की तुलना में थोड़ा सिंपल और स्लो महसूस होता है, लेकिन इस गेम की डिटेल्स और गेमप्ले इसे एक बेहतरीन गेम की उपाधि दिलाते हैं।
Advertisement
 

Riptide GP: Renegade

रेसिंग गेम का मतलब केवल कार को सड़कों पर दौड़ाना ही नहीं होता और इस बात को साबिक करता है लिस्ट का अगला गेम, जो है Riptide GP: Renegade गेम। यह रेसिंग गेम पानी में होता है और इसमें प्लेयर हाइड्रो जेट (एक बहुत तेज़ वॉटर स्कूटर) चलाते हैं। गेम में केवल अपने प्रतियोगियों को हराना ही नहीं होता, बल्कि इसमें रोमांचक स्टंट भी करने होते हैं। प्रतियोगियों को हराने की जल्दी, रेसिंग को रोकने के लिए पीछे पड़ी पुलिस से बचने के साथ ही खतरनाक प्लेटफॉर्म पर स्टंट भी दिखाना, इतना कुछ एक साथ करना आपको रोमांच की आखिरी सीढ़ी पर ले जाने के लिए काफी है। 

Riptide GP: Renegade गेम बजट स्मार्टफोन पर भी काफी अच्छा चलता है। अभी इसकी Google Play Store पर कीमत 69 रुपये है, लेकिन ग्राफिक्स और रोमांचक गेमप्ले देने के बदले डेवलपर्स का इतना पैसा मांगना कहीं न कहीं जायज़ लगता है।
Advertisement
 
 

Asphalt 9: Legends

बेस्ट मोबाइल रेसिंग गेम की लिस्ट बनाए और उसमें Asphalt 9: Legends को न रखा जाए, तो यह गेम के साथ नाइंसाफी होगी। एस्फाल्ट सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी में शुमार है। डेवलपर्स द्वारा बनाए इस सीरीज़ के सभी गेम्स शानदार हैं और इनकी सबसे लेटेस्ट पेशकश Asphalt 9: Legends एक खूबसूरत गेम है। सबसे अच्छी बात यह है कि गेम को गूगल प्ले स्टोर से बिना किसी शुल्क के डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें प्लेयर्स को हाई-एंड ग्राफिक्स, रोमांचक आर्केड-शैली का गेमप्ले, असल दुनिया के स्थानों पर बने रोमांचक रेसिंग ट्रैक्स और सभी टॉप-क्लास स्पोर्ट्स कार का कलैक्शन मिलता है। इसे खेलना आसान है और यह अधिकांश एंड्रॉयड डिवाइसों पर आराम से चल जाता है। कुछ प्लेयर्स के लिए अच्छी बात यह है कि इसमें मल्टीप्लेयर मोड भी है।
 
 

Real Racing 3

ग्रिड ऑटोसपोर्ट की तरह ही Real Racing 3 भी एक लोकप्रिय गेम डेवलपर के द्वारा बनाया गया है और सिमुलेशन-स्टाइल रेसिंग पर केंद्रित है। इस गेम के हालिया अपडेट में नई कारों और ट्रैक्स को जोड़ा गया है, साथ ही आधिकारिक तौर पर लाइसेंस प्राप्त Formula 1 कंटेंट भी। रियल रेसिंग 3 डाउनलोड करने और खेलने के लिए फ्री है, लेकिन इसमें खरीदारी के लिए गेम के अंदर कई विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि यदि आप अपनी कार की 'सर्विस' होने का इंतजार करने को तैयार हैं, तो यह गेम बिना कोई पैसा खर्च किए पूरी तरह से मुफ्त में खेलने योग्य है।
 
 

Motorsport Manager Mobile 3

एंड्रॉयड पर रेसिंग गेम के बीच हमारी टॉप पिक बहुत सारे लोगों के लिए थोड़ी अलग लग सकती है, क्योंकि आपने शायद इसके बारे में पहले कभी सुना न हो या आपकी नज़र में यह बेस्ट रेसिंग गेम न हो। Motorsport Manager Mobile 3 आपको एक पेशेवर मोटरस्पोर्ट टीम का इन-चार्ज बनाता है। आप इस सिमुलेशन गेम में कार के रखरखाव से लेकर टीम के फाइनेंस और स्पॉन्सर्स को संभालने जैसे कई काम करते हैं। रेस के दिन, आप अपने ड्राइवरों को ड्राइविंग करने देते हैं, जबकि आप पिट-स्टॉप रणनीति को संभालते हैं।
Advertisement

बता दें कि मोटरस्पोर्ट मैनेजर मोबाइल 3 एक पेड गेम है और इसकी Google Play Store पर कीमत 550 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  8. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.