Epic Games Store पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है Among Us गेम, लेकिन केवल सीमित समय के लिए...

मेगा सेल में ग्राहकों को 10 डॉलर (लगभग 750 रुपये) का कूपन दिया जा रहा है, जिसको केवल वेबसाइट पर साइन-इन करने भर से प्राप्त किया जा सकता है। यह कूपन 14.99 डॉलर (1,100 रुपये) से ज्यादा तक की कीमत वाले किसी भी गेम पर अप्लाई किया जा सकता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 28 मई 2021 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Among Us गेम की कीमत 119 रुपये है
  • Epic Games store हर हफ्ते पेश करेगा फ्री गेम
  • PS5 और PS4 पर जल्द पेश होगा यह गेम
Among Us गेम को 3 जून 2021 तक Epic Games Store के माध्यम से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। Epic Games Store की Mega Sale के हिस्से के तौर पर इस लोकप्रिय गेम को फ्री-ऑफ-कॉस्ट पेश किया जा रहा है, यह सेल 20 मई से शुरू हो चुकी है, जो कि 17 जून तक चलेगी। Among Us गेम को साल 2018 में रिलीज़ किया गया था, लेकिन इसे असली पहचान पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के दौरान मिली जब लोग अपने-अपने घरों में लॉकडाउन के कारण बंद थे। गेम के डेवलपर InnerSloth ने इससे पहले ऐलान किया था कि यह गेम जल्द ही PlayStation 5 और PlayStation 4 पर उपलब्ध होगी।

InnerSloth के इस गेम को Epic Games Store की Mega Sale के माध्यम से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। सेल के हिस्से के रूप में Epic द्वारा हर हफ्ते एक मिस्ट्री गेम मुफ्त में पेश किया जाएगा और इस हफ्ते Among Us को हमारे बीच पेश किया गया है। आपको बता दें, आमतौर पर इस गेम की कीमत 119 रुपये है।
 

मेगा सेल में ग्राहकों को 10 डॉलर (लगभग 750 रुपये) का कूपन दिया जा रहा है, जिसको केवल वेबसाइट पर साइन-इन करने भर से प्राप्त किया जा सकता है। यह कूपन 14.99 डॉलर (1,100 रुपये) से ज्यादा तक की कीमत वाले किसी भी गेम पर अप्लाई किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल करके वह अन्य कूपन के योग्य बनता है। कूपन के अलावा, इस सेल में Assassins Creed Valhalla, Cyberpunk 2077, Red Dead Redemption 2 जसे कई गेम्स पर भारी डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

पिछले महीने InnerSloth ने PlayStation के साथ ऐलान किया था कि Among Us गेम इस साल के अंत तक PlayStation 5 और PlayStation 4 पर उपलब्ध होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.