Prime Gaming: Amazon दे रहा है Fallout 76 गेम को फ्री में खेलने का मौका, ऐसे करें डाउनलोड

Amazon अपने प्राइम मेंबर्स के लिए Prime Gaming प्लेटफॉर्म के जरिए कई पॉपुलर गेम्स को फ्री में उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 20:44 IST
ख़ास बातें
  • Prime मेंबर्स के लिए बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है Fallout 76 गेम
  • PC और Xbox दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध
  • Prime Gaming की वेबसाइट पर हासिल किया जा सकता है कोड

Fallout 76 एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है

Amazon Prime Gaming अप्रैल महीने में प्राइम मेंबर्स को 12 धांसू गेम्स बिल्कुल फ्री में खेलने का मौका दे रहा है। इनमें से कुछ गेम्स को पिछले कुछ हफ्तों में उपलब्ध करा दिया गया है और आखिरकार बीत गुरुवार, 18 अप्रैल को Fallout फैंस के लिए Fallout 76 गेम भी उपलब्ध है। गेम को केवल PC ही नहीं, बल्कि Xbox यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, अब Rose Riddle: The Fairy Tale Detective Collector's Edition और पॉइंट-एंड-क्लिक एडवेंचर Dexter Stardust: Adventures in Outer Space भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। वहीं, अगले गुरुवार, 25 अप्रैल को फ्री गेम्स के लाइनअप में Vlad Circus: Descend into Madness, हिडन-ऑब्जेक्ट गेम Living Legends: Fallen Sky और 3D पजल-एस्केप गेम Tiny Robots Recharged को शामिल किया जाएगा।

Amazon अपने प्राइम मेंबर्स के लिए Prime Gaming प्लेटफॉर्म के जरिए कई पॉपुलर गेम्स को फ्री में उपलब्ध कराता है। यदि आप एक प्राइम मेंबर हैं, तो आप प्राइम गेमिंग की वेबसाइट के जरिए इन गेम्स को फ्री में क्लेम कर सकते हैं। इस महीने अमेजन 12 गेम्स को फ्री में उपलब्ध करा रहा है, जिनमें से कुछ पहले से ही खेलने के लिए उपलब्ध हैं और बीते गुरुवार प्लेटफॉर्म पर PC और Xbox के लिए Fallout 76 को उपलब्ध करा दिया गया है।

गेम को हासिल करने के लिए आपको gaming.amazon.com/ वेबसाइट पर जाना है और यहां अपने प्राइम अकाउंट से लॉग-इन करना है। होम पेज पर आपको Fallout 76 गेम दिखाई देगा। गेम के पेज पर जाएं और Get Code पर क्लिक करें। यहां आपको अमेजन की तरफ से एक कोड मिलेगा। इस कोड को PC पर Microsoft Store या Xbox Store पर रिडीम कर सकते हैं।

Fallout 76 एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है, जिसे Bethesda Game Studios द्वारा विकसित और Bethesda Softworks द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसे 2018 में PlayStation 4, Xbox One और Microsoft Windows के लिए रिलीज किया गया था।
Advertisement

Fallout 76 की कहानी 2102 में Appalachia (पश्चिम वर्जीनिया) में परमाणु युद्ध के 25 साल बाद पर स्थापित है। प्लेयर एक Vault Dweller के रूप में खेलते हैं, जो एक विशाल अंडरग्राउंड वॉल्ट से बाहर निकलते हैं। इसका नाम Vault 76 है। गेम का उद्देश्य Appalachia के पुनर्निर्माण और अन्य बचे लोगों के साथ मिलकर काम करना है।
Advertisement

Fallout 76 एक ओपन वर्ल्ड गेम है, जिसे प्लेयर्स अपने दम पर या अन्य प्लेयर्स के साथ मिलकर खेल सकते हैं। प्लेयर्स quests पूरा कर सकते हैं, दुश्मनों से लड़ सकते हैं, रिसोर्सेज को इकट्ठा कर सकते हैं और अपने करैक्टर को बिल्ड कर सकते हैं। गेम में PvE (खिलाड़ी बनाम पर्यावरण) और PvP (खिलाड़ी बनाम खिलाड़ी) दोनों एलिमेंट्स शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.