PlayStation Plus के सालाना सब्‍सक्रिप्‍शन पर 50% डिस्‍काउंट, जानें पूरी डिटेल

PlayStation Plus का डिस्‍काउंट सिर्फ नए सब्‍सक्राइबर्स के लिए और उनके लिए है, जिनकी मेंबरशिप खत्‍म हो गई है। इस डिस्काउंट को सबसे पहले एक Reddit यूजर ने देखा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 20:46 IST
ख़ास बातें
  • PlayStation Plus मेंबरशिप पर सीमित समय के लिए 50 प्रतिशत की छूट है
  • ऑफर नए सब्‍सक्राइबर्स और उनके लिए है, जिनकी वैलिडिटी खत्‍म हो गई है
  • PlayStation Plus में 24 गेम मिलते हैं

एक बार जब आप PlayStation Plus प्‍लान को 50 फीसदी डिस्‍काउंट पर लेते हैं, तो अगली फीस ऑटोमैटिकली चार्ज कर ली जाएगी।

PlayStation Plus मेंबरशिप पर सीमित समय के लिए 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऑफर नए सब्‍सक्राइबर्स और उन अकाउंट्स के लिए है, जिनकी वैलिडिटी खत्‍म हो गई है और उन्‍हें रिन्‍यू किया जा रहा है। PlayStation Plus की मेंबरशिप सिर्फ PlayStation 4 और PlayStation 5 यूजर्स के लिए है। PlayStation Plus में 24 गेम मिलते हैं, जिसमें हर महीने दो गेम रिलीज होते हैं। इन्‍हें आप बिना अतिरि‍क्‍त भुगतान के अकाउंट एक्टिव रहने तक खेल सकते हैं। इसके साथ ही PlayStation स्‍टोर पर डिस्‍काउंट और गेम सेव करने के लिए 100 जीबी क्‍लाउड स्‍टोरेज मिलता है। 

PlayStation इंडिया स्टोर पर Sony ने PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन को 1499 रुपये के डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिस्‍ट किया है। यह सालाना मेंबरशिप के प्राइस हैं, जिसके लिए आमतौर पर 2999 रुपये देने होते हैं। यह ऑफर सिर्फ 19 दिसंबर तक ही लाइव है। सालाना PlayStation Plus का डिस्‍काउंट सिर्फ नए सब्‍सक्राइबर्स के लिए और उनके लिए है, जिनकी मेंबरशिप खत्‍म हो गई है। इस डिस्काउंट को सबसे पहले एक Reddit यूजर ने देखा।

एक बार जब आप PlayStation Plus प्‍लान को 50 फीसदी डिस्‍काउंट पर लेते हैं, तो अगली फीस ऑटोमैटिकली चार्ज कर ली जाएगी। हालांकि अगली बार का सब्सक्रिप्शन 2999 रुपये पर ही मिलेगा। PlayStation Plus का सब्सक्रिप्शन 499 प्रति माह के शुल्‍क पर भी उपलब्‍ध है। तीन महीने का प्‍लान भी है, जिसके लिए 1,199 रुपये देने होंगे। 50 प्रतिशत की छूट सिर्फ सालाना प्‍लान पर लागू है और ऑफर कुछ दिनों के लिए लाइव है।

इसके अलावा, दिसंबर महीने के लिए PlayStation Plus के फ्री गेम्स की भी घोषणा की गई है, जिससे PlayStation 5 और PlayStation 4 गेमर्स के लिए तीन टाइटल लाए जाएंगे। PlayStation Plus सब्‍सक्राइबर्स गॉडफॉल: चैलेंजर एडिशन, मॉर्टल शेल और लेगो डीसी सुपर-विलेन्स को खेल सकते हैं। 
Advertisement

PlayStation Plus के दिसंबर गेम्‍स के साथ ही PS4 and PS5  प्‍लेयर्स के पास PlayStation VR टाइटल्स जैसे- द वॉकिंग डेड: सेंट्स एंड सिनर्स, द पर्सिस्टेंस और अनटिल यू फॉल का एक्‍सेस भी है। यह गेम 3 जनवरी तक खेले जा सकते हैं। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
    • Good
    • DualSense is great
    • Very powerful
    • Reduced loading times
    • Friendlier storage expansion
    • Capable of 8K / 120fps
    • 4K Blu-ray player (finally)
    • Bad
    • Expensive
    • Lack of truly next-gen exclusives
    • Not a generation leap over PS4 Pro at launch
    • Game prices now go up to Rs. 5,000
    • Missing next-gen upgrades for PS4 games
    • No "Quick Resume", as on Xbox Series X
    • Limited backward compatibility
    • No support for Dolby Vision, Dolby Atmos
    • SSD storage amount is restrictive
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    HDD

    825GB PCie Gen 4 NVMe SSD

    प्रोसेसर

    Custom 8-core AMD Zen 2 CPU @ 3.5GHz with SMT

    ग्राफिक्स

    Custom AMD RDNA 2 GPU 36 CUs @ 2.23GHz (variable frequency)

    रैम

    16 gddr6 जीबी

    USB

    4

    वजन

    4.5kg

    ईथरनेट

    Gigabit
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
    2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
    3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
    4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
    2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
    3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
    4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
    5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
    6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
    7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
    8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
    9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
    10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.