‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर प्रोपेगेंडा बताने वाले Navad Lapid कौन हैं?

Navad Lapid: IFFI में इस्राइल के फिल्म मेकर नवद लैपिड ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर जो बयान दिया, उसके बाद उनकी खूब आलोचना की गई है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 13:28 IST
ख़ास बातें
  • कौन हैं नवद लैपिड ?
  • क्यों भड़क उठे भारत के लोग ?
  • IIFI के जूरी नवद लैपिड ने क्या कहा था ?

‘द कश्मीर फाइल्स’ को इस्राइल के एक फिल्म मेकर नवद लैपिड ने वल्गर प्रोपोगेंडा बताया है।

Navad Lapid :  इंटरनेशनल फ‍िल्‍म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में पहुंची चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' इस साल की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और नरसंहार पर आधारित है। फिल्म की रिलीज के वक्‍त से ही कई लोगों ने जमकर इसका विरोध किया था। इतने विवादों में घिरे रहने के बाद भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स' को इस्राइल के एक फिल्म मेकर नवद लैपिड ने वल्गर प्रोपेगेंडा करार दिया। इसके बाद काफी विवाद हुआ। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं इस फिल्म को वल्गर बताने वाले नवद लैपिड।
 

कौन हैं नवद लैपिड ?


Advertisement
नवद लैपिड, इस्राइल के जाने-माने डायरेक्टर हैं। उन्हें इस साल होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IIFI) का जूरी हेड चुना गया था। उन्होंने अब तक कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज बनाई हैं। नवद के पॉपुलर प्रोजेक्ट की बात करें, तो इनमें क्विश, हा चवेरा, पुलसमैन आदि हैं। वद लैपिड, कैन्स फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल क्रिटीक्स वीक जूरी, लोकर्नो फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लेपर्ड जूरी और बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफि‍शियल कॉम्पिटिशन जूरी भी रहे हैं।
 

क्यों भड़क उठे लोग ?


नवद लैपिड के फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिए गए बयान के कारण उन्हें कई फिल्म स्टार, नेताओं, और सोशल मीडिया के यूजर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाई। यहां तक कि भारत से उन्हें बायकॉट करने का अभियान भी शुरू किया गया। IFFI में उनके जूरी हेड होने के कारण मंत्रालय पर भी तंज कसे गए।
Advertisement
 
 

नवद लैपिड ने क्या कहा था?


गोवा के पण्जी में आयोजित IFFI समारोह में नवद लैपिट ने कहा था कि, हम सभी परेशान हैं। यह फिल्म हमें एक प्रचार, एक अश्लील फिल्म की तरह लगी है। ‘द कश्मीर फाइल्स' इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जैसे बड़े समारोह के लिए उचित नहीं लग रही। मैं अपनी बात को पूरी तरह सब के सामने रखने में बिल्कुल अनकंफर्टेबल नहीं हूं। यह एक बेहद जरूरी बात है जो बिना किसी झिझके कही जानी चाहिए।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.