'द कश्‍मीर फाइल्‍स' को मिला अवॉर्ड, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पोस्‍ट में कही यह बात

द कश्मीर फाइल्स को रिलीज के बाद से काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। हालांकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ‍िल्‍म सुपरहिट रही।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 15:28 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म द कश्मीर फाइल्स को मिला ITA award
  • निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया पोस्ट
  • लिखा, यह अवॉर्ड कश्‍मीरी हिंदुओं को समर्पित

‘द कश्मीर फाइल्स’ को ITA Awards 2022 में भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के तौर पर सम्मानित किया गया।

The Kashmir Files Wins ITA Awards 2022 : साल 2022 की चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने एक खिताब अपने नाम कराया है। विवेक अग्निहोत्री की फ‍िल्‍म को भारतीय टेलीविजन पुरस्कार 2022 (ITA Awards 2022) के समारोह में अवॉर्ड दिया गया है। इस फ‍िल्‍म को भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के तौर पर सम्मानित किया गया। विवेक अग्‍निहोत्री ने फ‍िल्‍म को मिले अवॉर्ड पर खुशी जताई है और अपनी भावनाओं को ट्वीट के जरिए व्‍यक्‍त किया है। 
 
द कश्मीर फाइल्स को इसकी रिलीज के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। इसके बावजूद फिल्म ने अपार सफलता हासिल की। सिनेमाघरों में इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। फिल्म की कहानी कश्‍मीरों पंडितों पर आधारित थी। विवेक अग्निहोत्री को इस फ‍िल्‍म के लिए लोगों से सराहना भी मिली थी। 
Advertisement
 
अब इस फिल्म को ITA Awards 2022 में भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के तौर पर सम्मानित किया गया। फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को मिले अवॉर्ड के साथ फोटो शेयर करते हुए इसे कश्मीरी पंडितों को डेडिकेट किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘द कश्मीर फाइल्स को गोल्डन अवॉर्ड के लिए ITA Awards को धन्यवाद करता हूं। यह लोगों की फिल्म है। मैं सिर्फ माध्यम हूं। हम इस अवॉर्ड को सभी कश्मीरी हिंदू पीड़ितों को समर्पित करते हैं।'
 

उन्होंने आगे लिखा, ‘भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित की जा रही द कश्मीर फाइल्स का यह अवॉर्ड धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को समर्पित है।'
 
कुछ समय पहले ही इस फिल्म को IFFI के जूरी हेड इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड ने वल्गर प्रोपोगेंडा बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों की दर्द भरे संघर्ष को दिखाया गया है। विवेक अग्नहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 में हुए कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलवाड़ी, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर और चिन्मय मुंडेलकर मुख्य भूमिका में हैं।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.