Bhediya Box Office Collection Day 1 : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘Bhediya’ ने की अच्छी शुरुआत, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़

Bhediya Box Office Collection Day 1 : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 25 नवंबर को रिलीज किया गया है। इसके रिसपॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2022 07:36 IST
ख़ास बातें
  • भेड़िया ने पहले ही दिन की इतनी कमाई
  • 25 नवंबर की सिनेमाघरों में रिलीज हुई भेड़िया
  • फिल्म समीक्षकों ने की सराहना
Bhediya Box Office Collection Day 1 : वरुण धवन ( Varun Dhawan)  और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘भेड़िया' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हॉरर – कॉमेड़ी बेस्ड ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मजा रही है। 25 नवंबर को रिलीज इस फिल्म ने एक ही दिन में अच्छी कमाई की है, जिसे देखकर लग रहा है कि इसने लोगों का मनोरंजन करने की फिल्म ने पूरी कोशिश की है। हर तरफ लोग इस फिल्म की वाहवाही कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म अपने अच्छे रिसपॉन्स के लिए तारीफें बंटोर रही है।

फिल्म समीक्षकों ने की सराहना

इसके पहले दिन की कमाई को देखते हुए फिल्म के समीक्षकों ने इसकी खूब सराहना की है। वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी भी फिल्म में लोगों को पसंद आ रही है। साथी ही फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक जंगल और उसमें रहने वाले जानवरों पर आधारित है। फिल्म ने पहले ही दिन में अच्छी कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। भेड़िया फिल्म की तुलना अजय देवगन की फिल्म दृश्मय 2 से की जा रही है। जिसने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई की थी।
 


पहले दिन कमाए इतने करोड़

भेड़िया ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इसने रिलीज के पहले दिन में ही 7.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के इस तरह की कमाई को देखते हुए ये अंदाजा लग गया है कि सिनेमाघरों  में ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है। बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को देख कर ये कहा जा सकता है कि फिल्मों ने सभी को काफी निराश किया है। जिसके बाद अजय देवगन की फिल्म दृश्यम ने सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया। अब वरुण की इस फिल्म भेडिया से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
Advertisement
 

भेडिया कहानी और कास्ट

भेड़िया का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। अमर कौशिक फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिन्होंने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का खूब हंसाया है। जिसमें ‘बाला' और ‘स्त्री' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। भेड़िया में वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण जंगल में लकड़ियों को काटने का काम शुरू करते हैं, जहां से उनके साथ अजीव गरीब घटनाएं होने लगती है। वहीं कृति सेनन इसमें जानवरों के डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.