Varisu जल्द होगी  OTT पर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कर रही दमदार कलेक्शन

दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर Vijay की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 13:50 IST
ख़ास बातें
  • इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कुछ भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकता है
  • वारिसु के लेखक और निर्देशक Vamshi Paidipally हैं
  • इसमें विजय के साथ प्रमुख भूमिकाओं में रश्मिका मंधाना और श्याम हैं

इसका डिजिटल प्रीमियर Amazon Prime Video पर 10 फरवरी को होने की संभावना है

इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म Varisu को अगले महीने से OTT पर देखा जा सकेगा। दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर Vijay की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। इसका डिजिटल प्रीमियर Amazon Prime Video पर 10 फरवरी को होने की संभावना है। 

इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकता है। वारिसु के लेखक और निर्देशक Vamshi Paidipally हैं। यह विजय की 66वीं फिल्म है। इसमें विजय के साथ प्रमुख भूमिकाओं में रश्मिका मंधाना और श्याम हैं। इसके अलावा फिल्म में योगी बाबू, शरत कुमार और प्रकाश राज भी हैं।  एक्टर के फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर वरिसु की टक्कर दो बड़े एक्टर्स की फिल्मों से थी। इनमें से एक चिरंजीवी की ‘वाल्टेयर' और दूसरी नंदमुरी बालकृष्ण की ‘वीरा सिम्हा रेड्डी' है। 

इस फिल्म को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है कि इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषााओं के अलावा मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का मलयालम पोस्टर के साथ फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। मलयालम में इस फिल्म के रिलीज की जानकारी से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वरिसु के हिंदी वर्जन के लिए भूषण कुमार, दिल राजू औऱ मनीष शाह ने हाथ मिलाया है। इस फिल्म के डबिंग राइट्स मनीष शाह के पास हैं। इस फिल्म को राजू ने प्रोड्यूस किया है। इसे 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। विजय की पिछली फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही थ। ऐसे में उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। फिल्म को 200 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है। 

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक अन्य बड़ी फिल्म Michael भी जल्द रिलीज होने वाली है। इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें साउथ के स्टार संदीप किशन, विजय सेतुपति और गौतम मेनन हैं। इसके हिंदी ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। माइकल के ट्रेलर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इसने YouTube पर बड़ी संख्या में व्यूज बटोर लिए हैं। Michael एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में संदीप किशन प्यार में जख्मी हीरो के तौर पर दिखाई देंगे। इसमें विजय सेतुपति का भी महत्वपूर्ण रोल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  6. Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत
  7. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.