Trial By Fire : उपहार सिनेमा में जिंदा जल गए 59 लोगों के दर्द पर बनी सीरीज 13 जनवरी को Netflix पर होगी रिलीज

उपहार सिनेमा अग्निकांड में 59 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Trial by Fire सीरीज जल्द ही Netflix पर होगी स्ट्रीम
  • 13 जून 1997 के अग्निकांड पर बेस्ड है यह सीरीज
  • उपहार सिनेमा में आग लगने से 59 लोगों की जान गई थी

उपहार सिनेमा अग्निकांड पर बेस्‍ड सीरीज Trial By Fire 13 जनवरी को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज की जाएगी।



Trial By Fire :  दिल्‍ली के चर्चित उपहार सिनेमा हॉल अग्निकांड पर वेब सीरीज बनकर तैयार है। इसका नाम है- ट्रायल बाई फायर (Trial By Fire) जोकि बेस्ट सेलर बुक Trial by Fire: The Tragic Tale of The Uphaar Fire Tragedy पर आधारित है। उपहार सिनेमा अग्निकांड 13 जून 1997 को हुआ था। बॉर्डर फ‍िल्‍म की स्‍क्रीनिंग के दौरान लगी आग की चपेट में आने से 59 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। यह वेब सीरीज उसी घटना पर आधारित है और जल्‍द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्‍स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी। 
Advertisement

उपहार सिनेमा अग्निकांड में एक परिवार ने अपने दो मासूम बच्चों खो दिया था। यह नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति का परिवार था। दोनों ने अपने बच्चों की मौत का न्याय मांगने के लिए काफी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। जब दोनों ने अपने बच्चों के लिए लड़ाई लड़नी शुरू की, तो आरोपियों ने इसे काफी मुश्किल बनाया। दंपती को 24 साल तक कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे। किताब Trial by Fire: The Tragic Tale of The Uphaar Fire Tragedy भी इन्हीं के द्वारा लिखी गई है।
 
उपहार सिनेमा हॉल में फिल्म बॉर्डर के एक शो के दौरान आग लग गई थी। जांच में सामने आया था कि सिनेमा हॉल में जरूरत से ज्यादा सींटे लगाई गई थीं और निकलने का रास्ता बहुत कम छोड़ा गया था। दिल्ली पुलिस की जांच के बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
Advertisement

नीलम और शेखर की लंबी लड़ाई और कोशिशों के बाद साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने बिजनेसमैन सुशील और गोपाल अंसल और इनके साथ अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया और दो साल की कठोर कारावास की सजा भी सुनाई थी।  सबूत से छेड़छाड़ के आरोप में दोनों पर ढाई-ढाई करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
Advertisement

नेटफ्लिक्‍स पर आ रही सीरीज में राजश्री देशपांडे और अभय देओल नीलम और शेखर का किरदार निभा रहे हैं। इस शो को प्रशांत नायर और रणदीप झा ने डायरेक्ट किया है। इसे 13 जनवरी 2023 से स्ट्रीम किया जा सकेगा। यह सीरीज कोर्टरूम के एक सीन से शुरू होती है, जिसमें इस अग्निकांड में पीड़ितों के न्याय को दिखाया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.