• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • The Lady Killer : Netflix, Prime Video, Hotstar नहीं, इस OTT पर आई अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर की फ‍िल्‍म, देखें बिलकुल Free

The Lady Killer : Netflix, Prime Video, Hotstar नहीं, इस OTT पर आई अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर की फ‍िल्‍म, देखें बिलकुल Free

The Lady Killer OTT : यह बॉलीवुड की सबसे फ्लॉप फ‍िल्‍मों में शुमार है और अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

The Lady Killer : Netflix, Prime Video, Hotstar नहीं, इस OTT पर आई अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर की फ‍िल्‍म, देखें बिलकुल Free

Photo Credit: Youtube

पहले कहा गया था कि फ‍िल्‍म को नेटफ्लिक्‍स पर लाया जाएगा, पर यह यूट्यूब पर आई है।

ख़ास बातें
  • द लेडी किलर रिलीज हुई यूट्यूब पर
  • फ्री में स्‍ट्रीम कर सकत हैं फ‍िल्‍म
  • सोशल मीडिया यूजर्स उड़ा रहे मजाक
विज्ञापन
The Lady Killer OTT Release : अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फ‍िल्‍म ‘द लेडी किलर' (The Lady Killer) साल 2023 में रिलीज हुई थी। हालांकि फ‍िल्‍म थोड़ा भी कमाल नहीं दिखा पाई और बॉक्‍स ऑफ‍िस डिजास्‍टर में बदल गई। यह बॉलीवुड की सबसे फ्लॉप फ‍िल्‍मों में शुमार है और अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। पहले खबरें आईं कि ‘द लेडी किलर' को नेटफ्लिक्‍स पर लाया जाएगा, लेकिन उम्‍मीदों से उलट यह किसी और ही प्‍लेटफॉर्म पर आई है।     

The Lady Killer को ना तो नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज किया गया है। ना ही यह प्राइम वीडियो, हॉटस्‍टार या जियो सिनेमा पर आई है। क्राइम थ्रिलर फ‍िल्‍म को लेकर माना गया था कि दर्शक अर्जुन और भूमि की जोड़ी देखने के लिए सिनेमाघरों में आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 45 करोड़ के बजट में बनी फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लाख रुपये भी नहीं कमा पाई थी। 

The Lady Killer को बिना किसी शोर-शराबे के साथ 2 सितंबर को ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (Youtube) पर रिलीज कर दिया गया है। फ‍िल्‍म की कहीं कोई चर्चा नहीं हुई। यूट्यूब पर फ‍िल्‍म को रिलीज करने का बड़ा अनाउंसमेंट भी नहीं दिखाई दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक फ‍िल्‍म को 4 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। फ‍िल्‍म को अजय बहल ने निर्देशित किया है। 



The Lady Killer को यूट्यूब में रिलीज करने पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट सेक्‍शन में यूजर ने लिखा कि थिएटर में नहीं चली, तो यूट्यूब पर फ्री में दे दिया, गजब बेज्‍जती है। एक अन्‍य यूजर ने लिखा, फ‍िल्‍म में कोई कहानी नहीं है एकदम झूठ चल रहा है। समय की पूरी बर्बादी है। एक और ने लिखा कि कोई ओटीटी प्‍लेटफॉर्म फ‍िल्‍म को खरीदने के लिए तैयार नहीं था। 

खास बात यह है कि फ‍िल्‍म जब थिएटर में रिलीज हुई, तब भी इसकी कोई चर्चा नहीं हुई और अब जब यह ओटीटी पर आई है, तो भी ज्‍यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »