The Kashmir Files सिनेमा हॉल में आज फिर से होगी रिलीज, 99 रुपये में मिलेगा टिकट!

Bookmyshow के अनुसार, पब्लिक की भारी डिमांड को देखते हुए फिल्म को फिर से 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक ने लोगों से ग्रुप टिकट बुक करने की अपील की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 08:54 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी The Kashmir Files
  • 1990 में हुए कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार पर आधारित है
  • इसे 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पिछले साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को इसकी रिलीज के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी सफलता हासिल की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। द कश्मीर फाइल्स की कहानी कश्‍मीरों पंडितों पर आधारित थी और आलोचनाओं की मुख्य वजह भी यही बनी। अब, 2022 की ये चर्चित फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक करने का फैसला किया गया है. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस शुक्रवार 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Bookmyshow और The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट से पता चलता है कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। बुकमाईशो के अनुसार, पब्लिक की भारी डिमांड को देखते हुए फिल्म को फिर से 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक ने लोगों से ग्रुप टिकट बुक करने की अपील की है। बता दें, 20 जनवरी को देश में 'सिनेमा लवर्स डे' मनाया जाएगा, जहां सिनेमाघरों में टिकट सिर्फ 99 रुपये में उपलब्ध होंगे। ऐसे में इस फिल्म की टिकट भी 99 रुपये में मिल सकती है। फिल्म पहले से ही ZEE5 पर चल रही है।
Advertisement
 
 

खास बात यह है फिल्म को शाहरुख खान की फिल्म Pathaan के रिलीज के एक हफ्ते पहले रिलीज किया जा रहा है। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसके साथ SRK की बड़े पर्दे पर वापसी करीब चार साल बाद हो रही है।
Advertisement

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पिछले साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म कई कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी और दूसरी ओर इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया। असम में तो इस फिल्म को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश भी दिया गया था।
 

इस फ‍िल्‍म को  ITA Awards 2022 में भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के तौर पर सम्मानित किया गया है। वहीं, दूसरी ओर फिल्म को IFFI के जूरी हेड इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड ने वल्गर प्रोपोगेंडा बताया था। 
Advertisement

विवेक अग्नहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 में हुए कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलवाड़ी, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर और चिन्मय मुंडेलकर मुख्य भूमिका में हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.