भारत के सबसे प्रतिष्ठित फ‍िल्‍म फेस्टिवल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कहा गया वल्गर प्रोपोगेंडा, ऐक्‍टर्स ने दिया यह रिएक्‍शन

The Kashmir Files Controversy: नवद लैपिड के बयान पर अभिनेता अनुपम खेर ने जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि झूठ का कद कितना ही बड़ा हो वह सच के सामने छोटा ही होता है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 13:13 IST
ख़ास बातें
  • IIFI के ज्‍यूरी नवद लैपिड ने फिल्म को बताया वल्गर प्रोपोगैंडा
  • अनुपम खेर और अशोक पंडित ने जताई नाराजगी
  • सोशल मीडिया पर रिएक्‍ट कर रहे लोग

The Kashmir Files Controversy: नवद लैपिड के ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर दिए गए बयान को लेकर फिल्म फिर से विवादों में घिर गई है।

The Kashmir Files Controversy : निर्देशक विवके अग्निहोत्री की फ‍िल्‍म 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की टॉप 4 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल है। इसने 341 करोड़ का बिजनेस कर चौंका दिया था। यह फ‍िल्‍म एक बार फ‍िर चर्चाओं में है। इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के ज्‍यूरी मेंबर नवद लैपिड के एक बयान से विवाद हो गया है। इजराइली  फिल्ममेकर नवद लैपिड का कहना है कि 'द कश्मीर फाइल्स' एक वल्गर प्रोपोगेंडा है। सार्वजनिक मंंच से दिए गए इस बयान पर विवाद हो गया है। अभिनेता अनुपम खेर तो खासे नाराज लग रहे हैं, जिन्‍होंने फ‍िल्‍म में अहम भूमिका निभाई है। 

अनुपम खेर और अशोक पंडित ने जताई नाराजगी
Advertisement

अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर लिखा कि ‘झूठ का कद कितना ही ऊंचा हो, वह सत्य के मुकाबले छोटा ही होता है।' अनुपम खेर के बाद फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी इस मामले में अपनी राय रखी। कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से नवद लैपिड को IIFI का ज्‍यूरी बनाना ही सबसे बड़ी चुक है। मिनिस्ट्री में जो इस गुनााह के लिए जिम्मेदार है, उनपर एक्शन लिया जाना चाहिए। फिलिस्तीन के हमदर्द से कोई क्या उम्मीद रख सकता है।'  
IIFI के ज्‍यूरी नवद लैपिड ने दिया है यह बयान
Advertisement

आपको बता दें कि गोवा के पणजी में हो रहे IFFI समारोह में इजराइल के फिल्ममेकर नवद लैपिट ने कहा कि हम सभी परेशान हैं। यह फिल्म हमें एक प्रचार, एक अश्लील फिल्म की तरह लगी है। ‘द कश्मीर फाइल्स' इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जैसे बड़े समारोह के लिए उचित नहीं लग रही है। मैं अपनी बात को पूरी तरह सब के सामने रखने में बिल्कुल अनकंफर्टेबल नहीं हूं। यह एक बेहद जरूरी बात है जो बिना किसी झिझके कही जानी चाहिए।
 
इसके जवाब में अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में कहा कि इजराइल के फिल्ममेकर नवद लैपिट ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को वल्गर बोलकर भारत की जंग जो आतंकवाद के खिलाफ है उन्होंने उसका भी मजाक बनाया है। उन्होंने 7 लाख  कश्मीरी पंडितों का अपमान किया है जो शर्मनाक है। उन्होंने लैपिड पर निशाना साधते हुए कहा कि 3 लाख कश्मीरी हिन्दुओं का नरसंहार वल्गर कैसे हो सकता है।‘  
Advertisement
विवेक अग्नहोत्री की इस फिल्म में 1990 में हुए कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार को दर्शाया गया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलवाड़ी, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर और चिन्मय मुंडेलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद से जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इसने शानदार कमाई की। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.