TAJ-Divided By Blood वेब सीरीज का लेटेस्ट वीडियो आउट, 1 दिन में मिले 15 लाख व्यूज

Zee5 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर TAJ Divided By Blood का लेटेस्ट वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वेब सीरीज की मुख्य अदाकारा अदिति राव हैदरी को उनके अनारकली रूप में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 21:38 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के साथ बॉलीवुड दिग्गज धर्मेंद्र भी अपना OTT डेब्यू करने वाले हैं
  • इसमें नसीरुद्दीन शाह, आशिम गुलाटी, ताहा शाह, शुभम कुमार मेहरा भी हैं
  • वीडियो में अदिति राव 'अनारकली' के बारे में बोलती दिखाई दे रही रही हैं

Taj Divided By Blood वेब सीरीज Zee5 पर 3 मार्च को रिलीज होगी

Taj Divided By Blood: Zee5 पर 3 मार्च को एक नई वेब सीरीज 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' रिलीज होने वाली है, जिसके ट्रेलर को कुछ हफ्तों पहले रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले Zee5 वेब सीरीज से संबंधित कई टीजर शेयर कर रहा है, जिसमें अलग-अलग किरदारों को दिखाया जा रहा है। बता दें कि इस सीरीज के साथ बॉलीवुड दिग्गज धर्मेंद्र भी अपना OTT डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा, वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, आशिम गुलाटी, ताहा शाह, शुभम कुमार मेहरा और साथ ही अदाकारा अदिति राव हैदरी भी शामिल हैं। लेटेस्ट वीडियो क्लिप अनारकली के रूप में अदिति राव हैदरी को दिखाता है।

Zee5 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर TAJ Divided By Blood का लेटेस्ट वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वेब सीरीज की मुख्य अदाकारा अदिति राव हैदरी को उनके अनारकली रूप में देखा जा सकता है। इस वीडियो में अदिति राव 'अनारकली' के बारे में बोलती दिखाई दे रही रही हैं। वेब सीरीज में अदिति के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है।
 

वीडियो क्लिप को 1 दिन के अंदर 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और खबर लिखते समय तक, 55 हजार से ज्यादा यूजर्स द्वारा इसे लाइक किया जा चुका था।

बता दें कि इस वेब सीरीज का स्क्रीनप्ले विलियम बोरथविक द्वारा किया गया है और इसे कॉन्टिलो डिजिटल द्वारा निर्मित किया गया है। शो को साइमन फैंटुजो ने लिखा है और इसके निर्देशक रोनाल्ड स्कैल्पेलो हैं। 'ताज -डिवाइडेड बाय ब्लड' मुगल साम्राज्य के भीतरी कामकाज और पवित्र भवनों में खेले गए उत्तराधिकार के नाटक का एक रहस्योद्घाटन है।

इस सीरीज में बादशाह अकबर के रूप में नसीरुद्दीन शाह, अनारकली के रूप में अदिति राव हैदरी, राजकुमार सलीम के रूप में आशिम गुलाटी, राजकुमार मुराद के रूप में ताहा शाह, राजकुमार दानियाल के रूप में शुभम कुमार मेहरा, रानी जोधा बाई के रूप में संध्या मृदुल, जरीना वहाब रानी सलीमा के रूप में, सौरासेनी मैत्रा मेहर उन निसा के रूप में, राहुल बोस मिर्जा हकीम के रूप में और धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती के रूप में दिखाई देंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
  2. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  3. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  4. 8 हजार से सस्ता मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला फोन
  5. चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद
  6. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  2. 8 हजार से सस्ता मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  4. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  6. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  7. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  8. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  10. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.