तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू नए प्रोजेक्ट में आएंगे नजर, शो छोड़ने को लेकर कही यह बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो के टप्पू शूटिंग पर नहीं जा रहे थे। अब साफ हो गया है कि टप्पू यानी राज अनादकट शूटिंंग पर क्‍यों नहीं जा रहे।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 17:25 IST
ख़ास बातें
  • राज अनादकट ने शो छोड़ने को लेकर कहा, मैं ग्रेटफुल हूं
  • राज ने कहा, जल्द ही नए प्रोजेक्ट के साथ वापस आऊंगा
  • फैंस से पहले जैसा प्यार देने की अपील भी की है

राज अनादकट ने एक इंटपव्यू में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने के खबरों पर बात की है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:  पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगतार सुर्खियों में बना हुआ है। कई पुराने कलाकार एक-एक करके इस शो को छोड़ते जा रहे हैं। दिशा वकानी, नेहा मेहता, शैलेश लोढ़ा के बाद हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि ‘टप्पू' यानी की राज अनादकट ने भी शो छोड़ दिया है। पिछले कई दिनों से वह शूटिंग के लिए नहीं जा रहे थे। इस बारे में खुद राज अनादकट ने अपना रुख स्‍पष्‍ट किया है। 
 
राज अनादकट के शो छोड़ने पर मंदार चंदवाडकर ने कहा था कि शायद कुछ हेल्थ प्रॉब्लम होने की वजह से राज सेट पर नहीं आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मंदार ने कहा था कि एक कलाकार के तौर पर हम नहीं जानते कि राज ने शो छोड़ा दिया है, लेकिन उन्हें कुछ हेल्थ प्रॉब्‍लम थीं, जिसके कारण वह शूटिंग पर नहीं आ रहे हैं।
Advertisement
 
इसके बाद राज ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि कुछ लोग होते हैं जो इस बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है। अपने काम से ही मतलब रखा है। रही बात गॉसिप की तो यह एक्टर की लाइफ का एक पार्ट है। मैं ऐसे रूमर्स से परेशान नहीं होता हूं।  
शो की शूटिंग पर नहीं जाने की बात का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ गलत नहीं हुआ है। यह मेरा फैसला है। मैंने शो में टप्पू के कैरेक्टर को 5 साल तक निभाया। मैं ग्रेटफुल हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं स्कूल से कॉलेज तक ग्रैजुएट होकर निकला हूं। अब मैं जल्दी ही नए प्रोजेक्ट के साथ वापस आऊंगा।
Advertisement

कुछ दिनों पहले राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनका सफर अब खत्म हो गया है। वह नए प्रोजेक्ट के साथ जल्‍द फैंस को इंटरटेन करेंगे। उन्होंने अपने फैंस से पहले जैसा प्यार देने की भी अपील की है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.