गुजरात चुनाव से पहले तारक मेहता के सुंदरलाल ने बनाई PM नरेंद्र मोदी की मूर्ति, यूजर्स बोले जेठालाल से लिए होंगे पैसे

मयूर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के भाई हैं। दिशा अभी इस शो में नहीं है, जबकि मयूर अभी भी इस शो का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 19:12 IST
ख़ास बातें
  • एक्टर मयूर वकानी ने नरेंद्र मोदी की बेहद शानदार मूर्ति बनाई है।
  • इस स्टेच्यू की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा, यह टीवी का काफी पॉपुलर शो रहा है।

मयूर वकानी ने ठीक आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की बेहद शानदार मूर्ति बनाई है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा, यह टीवी का काफी पॉपुलर शो रहा है। इस टीवी शो पर सुन्दर का किरदार निभाने वाले एक्टर मयूर वकानी ने ठीक आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की बेहद शानदार मूर्ति बनाई है। इस स्टेच्यू की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनके इस टैलेंट से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इस कला के लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं। 

मयूर और उनकी टीम ने बनाया नरेंद्र मोदी की मूर्ति
Advertisement
इस मूर्ति की फोटो को शेयर करते हुए मयूर वकानी ने लिखा है कि 'पीएम के साथ सेल्फी। इस मूर्ति को फाइनल टच दिया जा रहा है। इस मूर्ति को मयूर और उनकी टीम ने मिलकर बनाया है।' जो फोटो मयूर ने शेयर की है उसमें उन्हें और उनकी टीम को पीएम मोदी के स्टेच्यू के पर काम करते हुए देखा जा सकता है। 

इस मूर्ति में मयूर और उनकी टीम ने पीएम मोदी को उनका सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट पहनाया है। यह मूर्ति पीएम मोदी से काफी मिलती-जुलती और जीवंत दिख रही थी। इसे देखकर मयूर के फैंस ऑनलाइन उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। ऐसे ही कमेंट करते हुए एक यूजर ने मयूर को लिखा है कि 'मयूर भाई शानदार काम किया है। यह आपका छुपा हुआ टैलेंट है।' किसी दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'सुपर सुंदर भाई। आप बहुत क्रिएटिव हैं।' एक यूजर ने लिखा की इसके पैसे जरूर जेठालाल से लिए होंगे।
Advertisement

मयूर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के भाई हैं। दिशा अभी इस शो में नहीं है, जबकि मयूर अभी भी इस शो का हिस्सा हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.