डबल रोल में तापसी पन्नू की फिल्म Blurr इस OTT पर इस दिन होगी रिलीज!

Blur OTT release: फिल्म blurr को जल्दी ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुद फिल्म का एक मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते है उनकी इस फिल्म को।

डबल रोल में तापसी पन्नू की फिल्म Blurr इस OTT पर इस दिन होगी रिलीज!

Blur OTT release: तापसी पन्नू की फिल्म blurr को जल्दी ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • इस ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी की फिल्म 'ब्लर'
  • एक्ट्रेस ने शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर
  • पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखी ये बात
विज्ञापन

Blur OTT release:  बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। इस साल उनकी फिल्म ‘शाबास मिट्ठू' और ‘दोबारा' फ्लॉप ही रही। जिसके बाद अब वो फिल्म ब्लर से वापसी कर रही हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। उनकी पिछली कुछ फिल्मों को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को डायरेक्टली ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। तापसी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी इस अपकमिंग फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर कर इसके रिलीज डेट की भी जानकारी दी है।
 

ब्लर की रिलीज डेट आई सामने

तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके रिलीज की डेट भी बताई है। जिसके मुताबिक ये फिल्म अगले महीने दिसंबर की 9 तारीख से ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 (zee5) पर दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में तापसी एक निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं।

 

ब्लर का मोशन पोस्टर

तापसी के इस मोशन पोस्टर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में वो डबल रोल अदा कर रही हैं। फिल्म के पोस्टर से पता लग रहा है कि ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू और गुलश देवैया मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर शेयर करते हुए तापसी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि- ‘ जो दिखता है उससे अधिक हमेशा रहता है'
 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी को अजय बहल औऱ पवन सोनी ने लिखा है। कहानी एक महिला के जीवन के स्ट्रगल पर आधारित है। इसमें तापसी गायत्री के किरदार में है। गायत्री अपनी जुड़वा बहन की मौत की जांच करते हुए धीरे-धीरे खुद अपने आंखों की रोशनी खो रही है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज, आउटसाइडर्स फिल्म और अलेखन प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है। आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने इससे पहले कई हिट फिल्मों में काम किया है जिनमें थप्पड़, सुरमा, मूल्क, पिंक, बदला, मन मर्जियां, मिशन मंगल, जुड़वा 2 औऱ नाम शबाना जैसे कई और फिल्मों के नाम शामिल हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »