Waayu App: सुनील शेट्टी ने लॉन्च की नई फूड डिलीवरी ऐप, Swiggy और Zomato से सस्ते में खाना देने का दावा!

गूगल प्ले स्टोर के अलावा आप इसे सीधे अपने ब्राउजर में जाकर waayu.app से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2023 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Waayu इंडियन होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (AHAR) से सपोर्टेड है।
  • Waayu App फिलहाल मुंबई में ही इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।
  • जल्द ही इसे दूसरे शहरों में भी उपलब्ध करवाए जाने की बात कही गई है।

Waayu फू़ड ऐप को फिलहाल मुंबई में लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Google Play Store/ Waayu App

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने नई फूड डिलीवरी ऐप 'वायु' को लॉन्च किया है। इस ऐप के बारे में कहा गया है कि यह पॉपुलर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स Swiggy और Zomato से भी सस्ते में खाना उपलब्ध करवाएगी। यूजर्स को ऐप पर अन्य ऐप्स की तुलना में 15 से 20% सस्ता खाना दिया जा रहा है, ऐसा कहा गया है। साथ ही कस्टमर की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें ऐप पर बेहतर एक्सपीरियंस देने की बात भी कही गई है। 

फूड डिलीवरी ऐप Waayu को इंडियन होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (AHAR) के सपोर्ट से लॉन्च किया गया है। प्लेटफॉर्म पर मुंबई के 1000 से अधिक रेस्तरां जुड़े हुए हैं। सुनील शेट्टी भी एक जाने माने होटल बिजनेसमैन हैं, और उन्हें इस प्लेटफॉर्म का ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया गया है। अधिकारिक वेबसाइट पर ऐप के बारे में पूरे डिटेल्स दिए गए हैं। जहां तक सस्ता फूड देने की बात है, कहा गया है कि यह ऐप खाना उपलब्ध करवाने वाले रेस्तरां से कोई कमीशन फीस नहीं लेता है। यही कारण है कि ऐप पर दूसरे प्लेटफॉर्म्स से ज्यादा सस्ते में खाना मिल पाता है। प्लेटफॉर्म के अनुसार उसका मकसद कस्टमर को सस्ता, साफ-सुथरा और क्वालिटी फूड ऑफर करना है। 
Advertisement

Waayu फू़ड ऐप को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। इसको दो वर्जन पेश किए गए हैं। डिलीवरी पार्टनर के लिए वायु डिलीवीरी पार्टनर ऐप है और दूसरा कस्टमर के लिए कस्टमर वायु ऐप है। गूगल प्ले स्टोर पर इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया है। यहां लिखा गया है कि डाउनलोड करने के बाद ऐप को खोलें। उसके बाद अपने एरिया के नजदीक रेस्तरां को यहां देखें और उस रेस्तरां का मेन्यु चेक करके सीधे अपना ऑर्डर यहां से बुक कर दें। 

गूगल प्ले स्टोर के अलावा आप इसे सीधे अपने ब्राउजर में जाकर waayu.app से भी डाउनलोड कर सकते हैं। अनिरूद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे इसके फाउंडर हैं। Waayu App फिलहाल मुंबई में ही इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। लेकिन जल्द ही इसे दूसरे शहरों में भी उपलब्ध करवाए जाने की बात कही गई है। सुनील शेट्टी बॉलीवुड का जाना माना चेहरा हैं और होटल इंडस्ट्री में एक्टिव बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म Hera Pheri 3 में नजर आने वाले हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.