• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Stree 2 Collection : Rs 200 करोड़ के पार पहुंचा ‘स्‍त्री 2’ का कलेक्‍शन, रक्षाबंधन पर धुआंधार कमाई!

Stree 2 Collection : Rs 200 करोड़ के पार पहुंचा ‘स्‍त्री 2’ का कलेक्‍शन, रक्षाबंधन पर धुआंधार कमाई!

Stree 2 Collection Worldwide : फ‍िल्‍म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं।

Stree 2 Collection : Rs 200 करोड़ के पार पहुंचा ‘स्‍त्री 2’ का कलेक्‍शन, रक्षाबंधन पर धुआंधार कमाई!

यह साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है।

ख़ास बातें
  • स्‍त्री 2 को मिल रहा दर्शकों का जबरदस्‍त प्‍यार
  • भारत में 4 दिनों में 200 करोड़ से ज्‍यादा का ग्रॉस कलेक्‍शन
  • मेकर्स का दावा वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 283 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Stree 2 Collection Worldwide : फ‍िल्‍म स्‍त्री-2 ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाई का तूफान ला दिया है। अमर कौशिक निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने 15 अगस्‍त से 18 अगस्‍त के बीच महज 4 दिनों में 200 करोड़ रुपये से ऊपर की ग्रॉस कमाई की है। रक्षाबंधन के मौके पर आज भी फ‍िल्‍म को दर्शकों का शानदार रेस्‍पॉन्‍स मिलता हुआ दिख रहा है। वहीं वर्ल्‍डवाइड भी यह फ‍िल्‍म अच्‍छा कारोबार कर रही है। मेकर्स का दावा है कि फ‍िल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस 283 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि स्‍त्री 2 ने 14 अगस्‍त को पेडप्रिव्‍यू के दिन 8.5 करोड़ रुपये भारत में कमाए थे। 15 अगस्‍त यानी रिलीज डे के दिन इसने 51.8 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली। शुक्रवार को दूसरे दिन फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 31.4 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को इसमें इजाफा हुआ और फ‍िल्‍म की कमाई 43.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। रिलीज के चौथे दिन रविवार को फ‍िल्‍म ने 55.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

खबर लिखे जाने तक Sacnilk ने अनुमान लगाया गया है कि फ‍िल्‍म ने सोमवार को रक्षाबंधन पर 12.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हिंदी में मॉर्निंग शोज में ऑक्‍युपेंसी 26.89 फीसदी और आफ्टरनून शोज में ऑक्‍युपेंसी 42.74 फीसदी है। शाम और रात के शोज के आंकड़े अभी नहीं आए हैं। कुल मिलाकर यह फ‍िल्‍म 203.95 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई है। 
 

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने स्‍त्री 2 की कमाई के वर्ल्‍डवाइड आंकड़े शेयर किए हैं। उनके मुताबिक, स्त्री2 को विदेशों में शानदार प्रतिक्रिया मिली। वीकेंड की कुल कमाई लगभग 5.143 मिलियन डॉलर यानी 43.16 करोड़ है। 

फ‍िल्‍म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। यह साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह स्त्री बनकर लोगों से मदद मांगता है। फिल्म में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी आपको देखने को मिलेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »