• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Guntur Kaaram: महेश बाबू की फिल्म के धमाकेदार टीजर वीडियो को 20 घंटों मे 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Guntur Kaaram: महेश बाबू की फिल्म के धमाकेदार टीजर वीडियो को 20 घंटों मे 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

हरिका और हसीन क्रिएशंस के बैनर तले एस राधा कृष्ण द्वारा निर्मित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, श्रीलीला, जगपति बाबू, जयराम, सुनील, राम्या कृष्णा और प्रकाश राज भी हैं।

Guntur Kaaram: महेश बाबू की फिल्म के धमाकेदार टीजर वीडियो को 20 घंटों मे 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म का नाम अस्थायी रूप से SSMB 28 था

ख़ास बातें
  • 1 मिनट के टीजर में महेश बाबू स्लो मोशन में एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं
  • टाइटल के साथ "हाईली इनफ्लेमेबल" टैगलाइन को जोड़ा गया है
  • टीजर वीडियो को गुरुवार, 1 जून तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था
विज्ञापन
तेलुगु स्टार महेश बाबू ने बुधवार को अपने पिता सुपरस्टार कृष्णा की जयंती के अवसर पर अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल का खुलासा किया। महेश की इस फिल्म का नाम Guntur Kaaram है, जिसका टीजर भी शेयर किया गया है। टीजर में महेश बाबू ने जबरदस्त एक्शन किया है। फिल्म को त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित किया गया है। महेश बाबू पहले ही श्रीनिवास के साथ अथाडू (2005) और खलेजा (2010) में काम कर चुके हैं।

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म का नाम अस्थायी रूप से SSMB 28 था। अब, फिल्म के नाम का खुलासा एक जबरदस्त टीजर के साथ किया गया है। करीब 1 मिनट के टीजर में महेश बाबू स्लो मोशन में एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में शानदार बैकग्राउंड स्कोर है, जो यह महसूस कराता है कि टीजर और फिल्म एक्शन से भरी होगी। निर्माताओं ने टाइटल के साथ "हाईली इनफ्लेमेबल", यानी बेहद ज्वलनशील टैगलाइन को जोड़ा है।

टीजर को सुपरस्टार कृष्णा को श्रद्धांजलि के रूप में पेश किया गया। Haarika & Hassine Creations द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए टीजर वीडियो को गुरुवार, 1 जून तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। फैंस महेश बाबू के  एक्शन अवतार में आने पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। यूट्यूब पर कमेंट बॉक्स फैंस की प्रतिक्रियाओं से भरा है।


Guntur Kaaram 13 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले, महेश बाबू ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा था, "आज का दिन और भी खास है! यह आपके लिए है नन्ना।” गुजरे जमाने के तेलुगु सुपरस्टार और महेश बाबू के पिता कृष्णा का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था।

अला वैकुंठप्रेमुलू (2020), अरविंदा समिता वीरा राघव (2018), पुत्र सत्यमूर्ति (2015), और अटरिंतिकी दरेदी (2013) जैसी सुपरहिट फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता है, यह त्रिविक्रम श्रीनिवास का 12वां निर्देशकीय उद्यम है।

हरिका और हसीन क्रिएशंस के बैनर तले एस राधा कृष्ण द्वारा निर्मित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, श्रीलीला, जगपति बाबू, जयराम, सुनील, राम्या कृष्णा और प्रकाश राज भी हैं। थमन एस ने फिल्म के गानों को बनाया है और पीएस विनोद सिनेमेटोग्राफी विभाग संभाल रहे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Guntur Kaaram, Mahesh Babu, mahesh babu upcoming movie
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »