Srikanth Box Office Collection Day 17: 35 करोड़ के पार पहुंची राजकुमार राव की फिल्म Srikanth

Srikanth एक बायोपिक ड्रामा मूवी है जिसे तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मई 2024 15:33 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म अब तक ठीक-ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही है।
  • 16वें दिन फिल्म ने 2.1 करोड़ रुपये जुटा लिए।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन शनिवार तक 34.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Srikanth एक बायोपिक ड्रामा मूवी है जिसे तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित किया है।

Photo Credit: X/Taran Adarsh

Srikanth Box Office Collection Day 17: राजकुमार राव, अलाया एफ, और ज्योतिका की फिल्म श्रीकांत की रिलीज को दो हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म अब तक ठीक-ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही है। ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ के साथ शुरुआत करने वाली श्रीकांत ने दूसरे दिन 4 करोड़, और तीसरे दिन 5 करोड़ से ज्यादा कमाकर सबको चौंका दिया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब इसकी रिलीज का दूसरा हफ्ता भी पूरा हो चुका है और आज रिलीज का 17वां दिन है। आइए जानते हैं पिछले 16 दिनों में फिल्म की परफॉर्मेंस कैसी रही, और कहां तक पहुंचा इसका कुल कलेक्शन। 

Srikanth Box Office Collection Day 16: श्रीकांत की रिलीज को 16 दिन पूरे हो चुके हैं। Sacnilk ने कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 16वें दिन फिल्म ने 2.1 करोड़ रुपये जुटा लिए। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन शनिवार तक 34.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। यानी फिल्म 35 करोड़ के आंकड़े को छू गई। फिल्म ने पहले हफ्ते में 17.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। 
Advertisement

Srikanth Box Office Collection Day 17: श्रीकांत का 17वें दिन का कलेक्शन कितना होगा, अभी आंकड़े आने बाकी हैं। लेकिन Sacnilk ने शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक फिल्म का रविवार का अभी तक का अनुमानित कलेक्शन 70 लाख रुपये बताया गया है। यानी दिन खत्म होने तक फिल्म 2 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का कलेक्शन आज कर सकती है। इस तरह से फिल्म का 17 दिनों का कुल कलेक्शन 36 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। 

Srikanth एक बायोपिक ड्रामा मूवी है जिसे तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित किया है। फिल्म में राजकुमार राव, अलाया एफ, और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही शरद केलकर समेत कई और कलाकार इसमें नजर आए हैं। फिल्म को भूषण कुमार और निधि परमार ने मिलकर प्रड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला के बारे में है। श्रीकांत बोलैंट इंडस्ट्रीज खड़ी करता है जबकि उसे आंखों से दिखाई न देने समस्या भी थी। फिल्म को U सर्टिफिकेट मिला है। इसकी अवधि 2 घंटे और 14 मिनट की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.