Soni-Zee merger : सोनी-जी का विलय नहीं होगा! 10 अरब डॉलर की डील क्‍यों हुई कैंसल? जानें

Soni-Zee merger : नेशनल कंपनी लॉ अपीलिएट ट्राइब्‍यूनल की मुंबई बेंच ने पिछले साल अगस्त में मर्जर के लिए मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • सोनी ने जी के साथ विलय की डील कैंसल की
  • विलय से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं होने पर लिया फैसला
  • साल 2021 में किया गया था मर्जर का ऐलान

अगर यह मर्जर हो जाता तो स्टार और डिज्नी इंडिया के बाद जी और सोनी का मर्जर दूसरा सबसे बड़ा मर्जर होता।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट) ने जी एंटरटेनमेंट के साथ विलय समझौते (मर्जर) को खत्‍म कर दिया है। इस डील से देश में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का मीडिया एंटरप्राइज खड़ा होने की उम्मीद थी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन ने एक बयान में कहा है कि सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी ‘एसपीएनआई' ने Zeel के एसपीएनआई में मर्जर से जुड़े निश्चित समझौतों को समाप्त करने के लिए एक नोटिस जारी किया। दोनों कंपनियों ने 22 दिसंबर 2021 को मर्जर का ऐलान किया था। 

मर्जर को 21 दिसंबर 2023 से पहले पूरा किया जाना था। इसमें लेनदेन को पूरा करने के लिए एक महीने के अतिरिक्त समय के साथ नियामक से मंजूरी हासिल करना भी शामिल था।

रिपोर्ट के अनुसार अगर घोषणा 24 महीने बाद भी मर्जर पूरा ना हो तो पक्षों को मर्जर के लिए लास्‍ट डेट पर चर्चा करने की जरूरत होती है। बयान में कहा गया है कि तय समझौतों में प्रावधान है कि अगर चर्चा की तारीख के अंत तक पक्ष इस तरह के विस्तार पर सहमत नहीं होते तो कोई भी पक्ष लिखित सूचना देकर समझौतों को खत्‍म कर सकता है।
 

क्‍या नहीं हो पाया मर्जर 

रिपोर्ट के अनुसार, यह मर्जर अपनी लास्‍ट डेट तक पूरा नहीं हो पाया क्योंकि विलय से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं हुई थीं।
Advertisement
एक महीने की छूट खत्‍म होने के बाद सोनी ने जील को डील खत्‍म करने के लिए नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि नेशनल कंपनी लॉ एपीलिएट ट्राइब्‍यूनल की मुंबई बेंच ने पिछले साल अगस्त में मर्जर के लिए मंजूरी दे दी थी।
 

दूसरा सबसे बड़ा विलय होता 

अगर यह मर्जर हो जाता तो स्टार और डिज्नी इंडिया के बाद जी और सोनी का मर्जर दूसरा सबसे बड़ा मर्जर होता। जी और सोनी के ओटीटी ऐप एक बैनर के तले आ जाते। एंटरटेनमेंट से लेकर स्‍पोर्ट्स और मूवी के चैनलों की बड़ी संख्‍या एक कंपनी के हाथ होती। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.