• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ईद नहीं, अब दिवाली पर दहाड़ेगा 'टाइगर', पोस्टर रिलीज के साथ सलमान खान का बड़ा ऐलान

ईद नहीं, अब दिवाली पर दहाड़ेगा 'टाइगर', पोस्टर रिलीज के साथ सलमान खान का बड़ा ऐलान

रिलीज डेट में यह बदलाव क्यों किया गया है, इसके बारे में कोई जानकारी मेकर्स की ओर से नहीं दी गई है। फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों की तरह ही इसमें भी भरपूर एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा।

ईद नहीं, अब दिवाली पर दहाड़ेगा 'टाइगर', पोस्टर रिलीज के साथ सलमान खान का बड़ा ऐलान

सलमान खान ने फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट को लेकर दिया है बड़ा अपडेट

ख़ास बातें
  • फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
  • फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग टाइगर-3 फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म की रिलीज की डेट अब बदल दी गई है। सलमान खान ने टाइगर-3 पोस्टर (Tiger 3 Poster) रिलीज के साथ ही फिल्म के सिनेमाघरों में आने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। इससे पहले कहा जा रहा था कि फिल्म 2023 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। लेकिन अब यह फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होकर कुछ महीने बाद रिलीज होगी। 

टाइगर 3, जो यशराज बैनर के तले बनी है, का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और फिल्म की रिलीज की घोषणा भी हो गई है। अब यह फिल्म ईद 2023 नहीं, बल्कि दिवाली पर रिलीज होगी। यानि कि सलमान खान के फैंस को अब उनकी टाइगर 3 देखने के लिए कुछ महीने का और लंबा इंतजार करना होगा। इस मौके पर सलमान खान ने फिल्म में अपना लुक दिखाते हुए एक पोस्टर रिलीज किया है, आप भी देखें। 
टाइगर-3 के लिए मेकर्स पहले ही रिलीज की घोषणा कर चुके थे, जिसके मुताबिक फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में आनी थी लेकिन अब इसकी रिलीज को अगले साल दिवाली तक टाल दिया गया है। रिलीज डेट में यह बदलाव क्यों किया गया है, इसके बारे में कोई जानकारी मेकर्स की ओर से नहीं दी गई है। फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों की तरह ही इसमें भी भरपूर एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। पहले दो पार्ट भी खूब पसंद किए गए थे और दर्शकों को झोली भर भरकर प्यार सलमान खान और कैटरीना को मिला था। तीसरे पार्ट से भी ऐसी ही उम्मीदें की जा रही हैं। 

फिल्म के कम्पलीट होने की जहां तक बात है, तो इसकी शूटिंग 90% तक पूरी हो चुकी है। फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। बॉलीवुड की फिल्में अब साउथ इंडियन ऑडियंस को टारगेट करने के लिए भी रिलीज की जाने लगी हैं। चूंकि साउथ सिनेमा भी हिंदी फिल्मों पर आजकल भारी पड़ता दिखाई देता है, इसलिए मेकर्स भी साउथ ऑडियंस के लिए फिल्म का खास वर्जन निकालते हैं। टाइगर 3 को भी हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अब 2023 की दिवाली पर ये फिल्म क्या धमाका करती है यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता लग पाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »